महाराष्ट्र के पालघर में फैक्ट्री से लीक हुई 'खतरनाक गैस', इलाके में मची अफरा-तफरी

पालघर के बोइसर MIDC इलाके में स्थित भगेरिया केमिकल्स से गैस लीक होने की घटना सामने आई. गैस के असर से अफरा-तफरी मच गई, कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने की कार्रवाई शुरू की.

Untitled design (45)

गुजरात की सीमा से सटे महाराष्ट्र के पालघर जिले में बड़ा हादसा हुआ है. बोइसर MIDC में स्थित भगेरिया केमिकल्स कंपनी से बड़े पैमाने पर गैस लीक होने की घटना सामने आई है.

विज्ञापन

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कंपनी के कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे, वहीं आसपास की अन्य कंपनियों से भी कामगारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया.

विज्ञापन

गैस के असर से कुछ लोग सड़क पर बेहोश होते हुए भी दिखाई दिए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आ गए हैं और स्थिति को काबू में करने के प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं. प्रभावित लोगों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. अधिकारियों ने आसपास के लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ