गुजरात में रंगोत्सव के जश्न के बीच मातम, डूबने से 24 से ज्यादा लोगों की मौत

गुजरात में धुलेटी के जश्न के बीच कई जिलों से डूबने की दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.
नदी और तालाब में नहाने गए लोगों के साथ हुए इन हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

गुजरात में रंगोत्सव के जश्न के बीच मातम, डूबने से 24 से ज्यादा लोगों की मौत

जहां पूरा देश रंगों के उत्सव में डूबा था, वहीं गुजरात के कई जिलों में रंगोत्सव जिसे गुजरात में धुलेटी के नाम से जाना जाता है वह त्यौहार परिवारों के लिए मातम में बदल गया. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रंग खेलने के बाद नदी और तालाबों में नहाने गए 24 से ज्यादा लोगों की डूबने से जान चली गई है.
​
​गुजरात के अरावली, सूरत, महीसागर और अमरेली सहित करीब 7 से 8 जिलों से इसी तरह की दिल दहला देने वाली खबरें आई हैं. सबसे बड़ी घटना महीसागर जिले के कोठंबा के पास राघवना मुवाड़ा गांव में हुई, जहां एक ही तालाब में नहाने गए 4 युवकों की डूबने से मौत हो गई. इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.
​
न केवल युवा, बल्कि बच्चों ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवाई है. पंचमहल के नवा जांभु फली इलाके के रायचंद और जैमीन डामोर जैसे मासूम बच्चे भी पानी की गहराई का शिकार बन गए.
​
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. भारी मशक्कत के बाद शवों को पानी से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

​अजय भर में मृतकों का आंकड़ा 24 के पार पहुँच चुका है. सूरत, राजकोट, मेहसाणा, देवभूमि द्वारका और नर्मदा जिलों में भी डूबने की कई दुखद घटनाएं दर्ज की गई हैं. त्योहार की खुशियाँ पल भर में चीख-पुकार में बदल गईं. प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे गहरे पानी से दूर रहें, लेकिन सावधानी हटने से ये बड़े हादसे हो गए.

विज्ञापन

​

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ