मैं ऑफिस में थी और जोरदार धमाका हुआ... Ahmedabad Plane Crash पर MLA Darshna Vaghela ने क्या कहा?

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। इस घटना से पूरा देश बेहद दुखी है और हर कोई पीड़ित परिवारों के लिए दुआ कर रहा है। इस बीच अब दर्शना वाघेला ने घटना पर अपना बयान दिया है।

Ahmedabad Plane Crash

एअर इंडिया विमान हादसे पर एमएलए दर्शना का बयान। IMAGE CREDIT- ANI

विज्ञापन

आज 12 जून को अहमदाबाद से लंदन से जा रहा एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने की खबर है। घटना पर अब एमएलए दर्शना वाघेला ने भी अपना बयान जारी कर दिया है। इसका एक वीडियो एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। आइए जानते हैं कि दर्शना वाघेला का इस पर क्या कहना है?

दर्शना वाघेला ने दिया बयान

ANI, ने दर्शना वाघेला का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दर्शना वाघेला कह रही हैं कि मैं यहीं पर अपने ऑफिस में बैठी थी, जोरदार धमाका हुआ। मैं अपने ऑफिस से वहां पर गई, बहुत बड़ा प्लेन क्रैश हुआ था। धुआं उड़ रहा था और आग लगी थी। दर्शना वाघेला ने आगे कहा कि जो डॉक्टर्स के फ्लैट थे, वो बहुत डैमेज हुए हैं। हालांकि, उसमें से कितने डॉक्टर्स को हमने लोक कार्यकर्ता और सबकी मदद से निकाला है।

विज्ञापन

क्या बोलीं एमएलए?

दर्शना वाघेला ने कहा कि बाद में जो लोग प्लेन में से निकाले हैं, उन लोगों की हालत बहुत बुरी है। एमएलए ने कहा कि अभी कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन बहुत बुरी हालत है। अभी ये भी नहीं पता है कि क्या है? जहां पर प्लेन क्रैश हुआ, वो डॉक्टरों का रिहायशी इलाका था, उन लोगों के फ्लैट थे। मुझे कुछ नहीं पता था, लेकिन जैसे ही पता लगा, तो मैं भागी हूं।

हादसे से भारी नुकसान- दर्शना

दर्शना वाघेला ने आग कहा कि प्लेन में जो लोग थे, उनका तो पता नहीं और जो लोग फ्लैट में रह रहे थे, उनको भी बहुत नुकसान हुआ है। दर्शना ने कहा कि अभी रेस्क्यू चलेगा। गौरतलब है कि इस प्लेन हादसे के बाद से राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों का बेहद बुरा हाल है और हर कोई सबके लिए दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ