Gujarat: अपनी ही शोकसभा में जिंदा पहुंचा शख्स, अब पुलिस कर रही जांच परिजनों ने किसका किया अंतिम संस्कार?

Gujarat: पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में पता चला कि शख्स शेयर बाजार में पैसा लगाता था। पिछले दिनों उसका काफी पैसा डूब गया था।

Gujarat, Mehsana, man missing, unclaimed body funeral, stock market, tension

बृजेश

विज्ञापन

Gujarat: गुजरात के मेहसाणा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां उस समय असमंजस की स्थिति बन गई जब एक शख्स अपनी ही शोक सभा में पहुंच गया। उसे देखकर जहां परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन मौजूद लोगों का ये सवाल था कि परिजन जिसका अंतिम संस्कार करके आए हैं वह कौन था?

पुलिस खंगाल रही दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड

अब इस पूरे मामले की छानबीन स्थानीय पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित शख्स और शव जिसका अंतिम संस्कार किया गया दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दरअसल ये पूरा मामला विजापुर स्थित प्रभुनगर सोसायटी का है। यहां 43 वर्षीय बृजेश सुथार रहता है। वह अहमदाबाद में नौकरी करता है।

विज्ञापन

पुलिस को दी गई थी लापता होने की सूचना

27 अक्टूबर को बृजेश अचानक अपने घर से लापता हो गया। इस तरह से बिना बताए अचानक गायब होने पर उसके परिजन डर गए। काफी तलाशने पर जब वह नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बृजेश की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

सड़क पर पड़ा मिला था लावारिस शव

एक दिन पुलिस को नरोदा इलाके में एक लावारिस शव मिला। शव सड़ चुका था और उसकी हालत खराब थी। पुलिस ने बृजेश के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मोर्चरी पर पहुंचे और शव की पहचान बृजेश के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

पहले लगा कि भूत आ गया है

परिजनों ने विधि-विधान से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। संस्कार के बाद बृजेश की शोकसभा चल रही थी। सभी परिजन एकत्रित थे, तभी बृजेश मौके पर पहुंच गया। सभी उसे देखकर दंग रह गए। बच्चे तो बृजेश को छूकर उसके सच में होने की पुष्टि करने लगे। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने कहा पहले लगा की बृजेश का भूत आ गया है।

शेयर बाजार में पैसा डूबने से तनाव में था

पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में बृजेश ने बताया कि वह शेयर में पैसा लगाता था। पिछले दिनों उसका काफी पैसा डूब गया। जिससे वह तनाव में आ गया और कुछ दिन के लिए अपने घर से चला गया था। अब पुलिस के सामने ये पहेली बना हुआ है कि जिस शव का बृजेश समझकर अंतिम संस्कार किया गया वह किसका था?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ