EXCLUSIVE: 'बंदर के हाथ में नारियल', Salman Khan धमकी मामले में Gadar 2 डायरेक्टर का बड़ा बयान

Gadar 2 Director Anil Sharma Exclusive: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनिल शर्मा ने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए अपकमिंग फिल्म ‘वनवास’ और कई मुद्दों पर खुलकर बात की है।

अनिल शर्मा इंटरव्यू

अनिल शर्मा इंटरव्यू

Gadar 2 Director Anil Sharma Exclusive: ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी हिट फिल्में देने के बाद दिग्गज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनिल शर्मा एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार बॉक्स ऑफिस पर अनिल अपनी फिल्म ‘वनवास’ से एक बार फिर गदर मचाने आ रहे हैं। इस फिल्म में नाना पाटेकर और उत्कर्श शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के बारे में अनिल शर्मा ने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत की। अनिल ने बॉलीवुड सेलेब्स को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया है। चलिए आपको बताते हैं अनिल ने क्या कुछ कहा है।

विज्ञापन

फिल्म ‘वनवास’ की क्या है कहानी? 

फिल्म ‘वनवास’ को लेकर डायरेक्टर ने कहा कि आज कल समाज में एक डिसबैलेंस आ गया है, बच्चे अपने माता-पिता से प्यार करते हैं लेकिन मां-बाप को समय नहीं दे पाते। आज घर-घर में वनवास देखा जा रहा है। परिवार न्यूक्लियर होते जा रहे हैं। ये डिसबैलेंस मुझे एक डायरेक्टर के तौर पर काफी चुभता है। ये एक ऐसी फैमिली फिल्म है जिसे देखने के बाद सभी लोग थिएटर से निकलकर सबसे पहले अपना माता-पिता से बात करेंगे। ये एक पिता और बेटे की कहानी है जो समाज को नैतिकता का पाठ पढ़ाएगी। इस फिल्म को देखने के बाद बच्चे अपने माता-पिता के और करीब आ जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि एक बार इस फिल्म को देखने के लिए अगर कोई आएगा तो वो जरूर फिल्म के सब्जेक्ट को पसंद करेगा।

विज्ञापन

‘धर्मेंद्र इंडस्ट्री के हनुमान’- अनिल

बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, ‘धरम जी हमेशा कहते हैं कि एक अच्छा एक्टर होने के लिए आपको एक अच्छा इंसान होना बहुत जरूरी है। धरम जी के साथ बहुत सारे किस्से हैं। उनके बारे में बात करते हुए क्या कहा जाए वो सोना हैं। एकदम प्योर गोल्ड हैं। धर्मेंद्र जी हनुमान जी की ही तरह हैं जैसे भगवान जी को अपनी शक्तियों का अंदाजा ही नहीं होता वैसी ही धर्मेंद्र जी को भी एहसास नहीं है कि वो कितने बड़े आदमी हैं। धर्मेंद्र जी को बिल्कुल अंदाजा नहीं है, वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं।

विज्ञापन

सेलेब्स को मिल रहीं धमकियों पर रिएक्शन

इस दौरान डायरेक्टर अनिल शर्मा से जब पूछा गया कि बॉलीवुड में आजकल डेथ थ्रेट सेलेब्स को आसानी से दिए जा रहे हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि अब तो बंदर के हाथ में नारियल  आ गया है, सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी होने लगा है। अब तो बस एक मैसेज करने की देर होती है। धमकियां देने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले बस खबरें मीडिया वालों के जरिए ही ऑडियंस तक पहुंचती थी लेकिन आज का दौर काफी बदल गया है। वो लोग सोचते हैं कि धमकियां देकर वो लोग पॉपुलर हो जाएंगे, उनकी पब्लिसिटी हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ