IRCTC वेबसाइट से नहीं बुक हो रही टिकट तो इन ऐप्स की लें मदद, आसान हो जाएगा काम

IRCTC की वेबसाइट के अलावा भी आप कई ऐप्स से अपने लिए टिकट बुक सकते हैं। इस लिस्ट में Paytm और MakeMyTrip जैसे ऑप्शन हैं आइए इन ऐप्स के बारे में जानते हैं।

Indian Railways

मौसम को देखते हुए ट्रेनों का टाइम बदलने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Paytm

सबसे पहला विकल्प पेटीएम है, जो एक ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म ऑप्शन है। इसकी मदद से आप ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप में आपको कैशबैक ऑफर्स भी मिल जाते हैं। इसके अलावा अगर आपकी टिकट वेटिंग है या सीट उपलब्ध नहीं है तो ये ऐप आपको ये भी बताता है आपके बुक करने के बाद टिकट के कंफर्म होने की कितनी संभावना हैं।

Paytm

Paytm

Confirmtkt

इस ऐप की मदद से आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। ये ऐप आपको कन्फर्मेशन टिकट प्रेडिक्शन के साथ कन्फर्म टिकट बुक करने में मदद करता है। ये ऐप वेटलिस्ट में टिकट की कन्फर्म होने की संभावना की भी जानकारी देता है।

विज्ञापन

IRCTC रेल कनेक्ट ऐप

अगर आप रेलवे की वेबसाइट से टिकट नहीं बुक करना चाहते हैं तो आप IRCTC रेल कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये रेलवे का ऑफिशियल ऐप है, जो वेबसाइट की तरह ही काम करता है। इसमें आप टिकट बुकिंग, तत्काल टिकट बुकिंग, कन्फर्मेशन स्टेटस चेक, सीट सलेक्शन, ट्रेन शेड्यूल और PNR स्टेटस आदि को एक्सेस कर सकते हैं।

MakeMyTrip

MakeMyTrip ऐप आपको  आपके ट्रिप के लिए सभी जरूरी चीजों का ऑप्शन देता है। इसमें ट्रेवलिंग ऑप्शन के साथ-साथ होटल बुकिंग का विकल्प भी मिलता है। ऐसे में इस ऐप में आप ट्रेन, फ्लाइट, बस और होटल बुकिंग सब कुछ कर सकते हैं। ये ऐप अपने यूजर्स को डिस्काउंट के साथ कई एक्सक्लूसिव ऑफर भी देता है।

विज्ञापन

Goibibo

MakeMyTrip की तरह Goibibo भी  एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो ट्रांसपोर्टेशन ऑप्शन के साथ -साथ होटल बुकिंग की सुविधा भी देता है।  इस ऐप की मदद से आप ट्रेन टिकट बुकिंग कर सकते हैं । इसके अलावा ये ऐप ट्रेन शेड्यूल, PNR स्टेटस चेक, और कन्फर्मेशन प्रेडिक्शन जैसे ऑप्शन भी देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ