Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

गुजरात की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 60 से ज्यादा टैंकर जलकर हुए खाक, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

Maharashtra fire in chemical factory: गुजरात के अरावली जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से केमिकल से भरे 60 से ज्यादा टैंकर जलकर खाक हो गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए दस दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

Author
Edited By : Pratyaksh Mishra Updated: Oct 25, 2023 12:16
Image Credit - ANI

Maharashtra fire in chemical factory : गुजरात के अरावली जिले में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दस दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है, निजामपुर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

---विज्ञापन---

बॉयलर फटने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात भिवंडी शहर में महाराष्ट्र डाइंग फैक्ट्री में आग लग गई। आगे सूत्रों के मुताबिक आशंका है कि बॉयलर में विस्फोट के बाद आग लगी। बताया गया है कि यह आग भिवंडी में बागे फिरदोस मस्जिद के पीछे स्थित फैक्ट्री परिसर से भड़की और कुछ ही देर में आग, पास की इमारत में फैल गई।

60 से ज्यादा टैंकर जलकर हुए खाक

अधिकारियों के मुताबिक, केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में केमिकल से भरे 60 से ज्यादा टैंकर जलकर खाक हो गए। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल के एक वीडियो में आग लगने के धुंए के गुबार को देखा जा सकता है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। (एएनआई)

First published on: Oct 25, 2023 12:16 PM
संबंधित खबरें