Liquor Smuggling in Ahmedabad: नशा तस्करों का भी जवाब नहीं, गलत काम करने के लिए वह किसी हद तक भी जा सकते हैं। ताजा मामला गुजरात का है। यहां अहमदाबाद पुलिस ने 9 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से प्रदेश में तस्करी का गिरोह सक्रिय था, जो ऑन डिमांड घर तक शराब की होम डिलीवरी करता था। जबकि राज्य में शराबंदी है। आगे पुलिस के तो जब होश उड़ गए जब पता चला कि आरोपी तो 650 km दूर राजस्थान से आकर यहां रह रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस धंधे को छुपाने के लिए शहर के पॉश इलाके में दो कोठियां किराए पर ले रखी थीं।
बेड में भरी मिलीं शराब की बोतलें
पुलिस ने जब आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की तो दोनों कोठियों में अलग-अलग कमरों में शराब का पूरा जखीरा बरामद हुआ। कमरों में बीयर की पेटियां भरी पड़ी थीं। इसके अलावा कमरों में कई बेड़ में शराब की बोतलें भरी मिलीं। पुलिस के अनुसार अभी तक जांच में बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद शराब में 4317 बोतलें बीयर और अन्य सभी नामी ब्रांड की व्हिस्की शामिल है।
उदयपुर से गाड़ियों में गुजरात लाते हैं शराब
अहमदाबाद ग्रामीण अपराध शाखा के पीएसआई जे एम पटेल के अनुसार उपवन जलधारा हॉलिडे रिसोर्ट के बंगला नंबर 7 और 15 पर छापामारी कर लाखों की शराब बरामद की गई है। दोनों कोठियों को राजस्थान के शराब तस्करों ईश्वरसिंह सिसौदिया उसके पिता शंभू सिंह और जीजा करण सिंह ने किराए पर ले रखा था। आरोपी उदयपुर के रहने वाले हैं। उनका साथी ईश्वरसिंह राजस्थान से गाड़ियों में विदेशी शराब और बीयर भरकर गुजरात में लाता था। जानकारी के अनुसार अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गुजरात में उनके साथ शामिल लोगों के बारे में पता लगा रही है। वहीं, उन्होंने अभी तक किन लोगों को शराब दी। लोकल इलाकों में उनसे शराब लेकर कौन लोग आगे सप्लाई करते थे, पुलिस अलग-अलग एंगलों से मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: समुद्र के रास्ते नशीली दवाओं की तस्करी, वेरावल से 300 करोड़ की हेरोइन जब्त, 9 हिरासत में
इनपुट- भूपेंद्र सिंह ठाकुर
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines