समुद्र के रास्ते नशीली दवाओं की तस्करी, वेरावल से 300 करोड़ की हेरोइन जब्त, 9 हिरासत में

Gujarat Drug Smuggling: बोट मालिक को कर्मचारियों पर शक हुआ। उसने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने समुद्र में एक बोट को जांच के लिए रोका तो उसमें बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। बोट में मौजूद 9 लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह ड्रग्स कहां से आई और इसे कहां ले जाना है।

heroin

Gujarat Drug Smuggling (भूपेंद्र सिंह ठाकुर): गुजरात में समंदर के रास्ते नशे की तस्करी के रैकेट का एक बार फिर पर्दाफाश हुआ है। मछली पकड़ने की आड़ में समंदर के रस्ते भारत में करोडो रुपये की ड्रग्स लाई जा रही थी। वेरावल बन्दरगाह पर फिशिंग बोट से 50 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में करीब 9 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार लोगों ने एक सैटेलाइट फोन, एक रिसीवर और एक नाव भी जब्त की गई है। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 300 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

विज्ञापन

बेरावल अपराध शाखा को बोट मालिक ने दी सूचना 

गिर सोमनाथ एलसीबी और एसओजी की टीम ने सूचना के आधार पर यह धरपकड़ की है। दरअसल बोट मालिक को फिशिंग बोट चलाने वाले कर्मचारियों पर शक हुआ था। जिसके बाद बोट मालिक ने पुलिस सुचना दी और सूचना मिलते ही बेरावल अपराध शाखा और एस ओ जी ने तुरंत छापेमारी कर करोडो की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस के अनुसार गुजरात में पहुंच रहे नशीले पदार्थों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, जिससे यह पता चले कि यह किस रूट से यहां पहुंचती हैं और तस्कर आगे कहां-कहां इसे सड़क मार्ग से पहुंचाते हैं।

विज्ञापन

दो साल में 5338 करोड़ की ड्रग्स जब्त की

पिछले कुछ समय से ड्रग माफिया की नजर गुजरात और गुजरात के समुद्री तटों पर है। शायद यही कारण है पिछले दो साल में राज्य की अलग-अलग एजेंसियों ने 5338 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है। अलग एजेंसियों ने 5338 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है। अब पुलिस ताजा मामले में इस बात की जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहां भेजी जा रही थी। ड्रग्स का सप्लायर कौन था और इस मामले में कौन-कौन शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ