सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 का अपडेट, जानें कब तक पूरा होगा काम?

देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इन्हीं में से एक सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे भी है। इस एक्सप्रेसवे के पहले पैकेज के काम का अपडेट सामने आया है। जानिए यह कब तक पूरा किया जा सकता है।

Gujrat news surat-chennai-expressway
विज्ञापन

19 जनवरी, 2023 को 1,271 किलोमीटर लंबे सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे की शुरुआत हुई। 45,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेसवे के काम का ताजा अपडेट सामने आया है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पैकेज में किया जा रहा है। आज हम आपको पैकेज 1 के बारे में बताएंगे, जो तेलंगाना में इस 39.3 किलोमीटर का है। इसके काम में प्रगति ठीक-ठाक देखने को मिल रही है। पूरे पैकेज के सभी जहगों पर काम लगातार किया जा रहा है, लेकिन यह पैकेज तय किए गए समय में पूरा नहीं किया जा सका है। जानिए कब तक इसका काम पूरा होने की संभावना है।

क्या है पैकेज 1 का अपडेट?

सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 पर काम में प्रगति देखने को मिल रही है। पूरे पैकेज के सभी जगहों पर लगातार काम किया जा रहा है, लेकिन पैकेज का काम तय किए गए समय से काफी पीछे चल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक, इसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे पूरा होने में अभी करीब 12 से 15 महीने का समय लग सकता है। यह 39.3 किलोमीटर लंबा पैकेज है।

विज्ञापन

सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे के बारे में

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से चेन्नई और सूरत के बीच की दूरी भी काफी कम हो जाएगी। इससे दोनों शहरों के बीच की दूसरी करीब 1,270 किलोमीटर रह जाएगी। गुजरात, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु से होते हुए निकलने वाला यह एक्सप्रसेवे कई शहरों को भी सीधा फायदा देगा। तिरुपति, कडप्‍पा, कुरनूल, कलबुर्गी, सोलापुर, अहमदनगर और नासिक का सफर भी आसान हो जाएगा।

इसके अलावा, एक्सप्रेसवे के 14वें पैकेज का भी अपडेट सामने आया है। यह पैकेज महाराष्ट्र/कर्नाटक सीमा से लेकर कर्नाटक के मराडगी एस.अंडोला तक जाता है। इस पैकेज का काम 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ