Gujarat Weather: गुजरात के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने बताया लेटेस्ट अपडेट

गुजरात में पिछले कई दिनों से हल्की बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है। चलिए जान लेते हैं आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट…

gujarat weather
विज्ञापन

गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, वहीं अगले दो-तीन दिनों में और ज्यादा बारिश हो सकती है। इस बीच, मौसम विभाग ने यलो के साथ रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें तापी, नर्मदा छोटा उदयपुर, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड और डांग जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन दिनों बारिश ने हर जगह अपना कहर दिखाया हुआ है। गुजरात समेत कई राज्यों में हालात बेहद खराब हैं। पंजाब में तो बाढ़ ने लोगों की स्थिति काफी खराब कर दी है।

किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज डांग, छोटा उदेपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नर्मदा, अमरेली, नवसारी, भावनगर, सूरत, भरूच, तापी, डांग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन दिनों बारिश का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार ने लगातार भारी बारिश के चलते स्कूलों की भी छुट्टी कर दी है। कुछ लोगों को ऑफिस की तरफ से वर्क फ्रॉम होम मिल गया है। क्योंकि आने-जाने रास्तों में बहुत जगहों पर पानी भर गया है।

विज्ञापन

कहां-कहां हो सकती है बारिश ?

फिलहाल, राज्य के मौसम में बदलाव के कोई आसार दिख नहीं रहे हैं। अब अगस्त में कई जिलों में भारी से हल्की बारिश देखने को मिल रही है। इसके साथ ही सड़कों पर पानी ही पानी फैला है, जिससे जलभराव भी कई इलाकों में देखने को मिला है। आज फिर से आईएमडी ने भयंकर बारिश की चेतावनी दी गई है।

कल कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, 5 सितंबर को राज्य के 28 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसमें वलसाड, सूरत, तापी, नवसारी जिलों में रेड अलर्ट दिया है। नर्मदा, छोटा उदेपुर, अमरेली, बोटाद, भावनगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, आईएमडी ने अहमदाबाद, खेड़ा, वडोदरा, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, राजकोट, सुरेंद्रनगर, महिसागर, गांधीनगर, अरावली, मेहसाणा, पाटन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ