Gujarat Weather Update: गुजरात के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया ऑरेंज अलर्ट

गुजरात में अभी भी बारिश का दौर चल रहा है। इसी के चलते राज्य के कई जिलों में झमाझम वर्षा हो रही है। फिलहाल, आईएमडी ने आने वाले दिनों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया है। चलिए जान लेते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट…

Gujarat Weather Update
विज्ञापन

गुजरात में इन दिनों लगातार बारिश के चलते हालात बेहद खराब हैं। राज्य के कई जिलों में बारिश अभी भी हो रही है और आने वाले कुछ दिन में आईएमडी ने भारी वर्षा की चेतावनी दी है। राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। वहीं, IMD ने ऑरेंज के साथ-साथ रेड अलर्ट भी दिया है, जिसमें पंचमहल, दाहोद, छोटा उदेपुर, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

रुक-रुक कर हो रही है बारिश

मानसून के आने के बाज से ही गुजरात के मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। जून और जुलाई में भी बारिश होती रही है। अब अगस्त की शुरुआत में ही कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की देखने को मिल रही है। इस हफ्ते में कुछ भागों में भारी बारिश के बाद हल्का ठहराव आ सकता है। फिर 4 सितंबर से मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

आज नर्मदा जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, डांग, नर्मदा, छोटा उदेपुर, तापी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा भावनगर, सूरत, भरूच, नर्मदा, अमरेली, नवसारी, वलसाड, बोटाद, तापी, डांग जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन दिनों बारिश का हर जगह कहर देखने को मिल रहा है। इसलिए लोगों से अपील भी की जा रही है कि बेवजह घर से न निकलें। वहीं, लगातार बारिश के चलते कई स्कूलों में भी बंद कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले तेज बारिश के चलते कुछ जिलों के शहरों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली थी। सड़कों पर इतना पानी आ गया था कि खड़ी गाड़ियां भी उसमें डूब गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ