गुजरात के सुरेंद्रनगर से भयंकर सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ड्राइवर के नियंत्रण में गाड़ी नहीं थी। एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल और घर की दीवार से गाड़ी टकरा गई। टैक्सी का शीशा और बोनट बुरी तरह डैमेज हो गया।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं, इस हादसे में दूसरा युवक बाल-बाल बच गया।
क्या है पूरा मामला
सीसीटीवी वीडियो में नजर आया कि खाली सड़क पर दो युवक जा रहे हैं, तभी उन्हें सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आती दिखी। गाड़ी ड्राइवर के नियंत्रण में नहीं थी। अनियंत्रित गाड़ी को अपनी ओर आता देख एक युवक सड़क के किनारे भागता है, जबकि दूसरा वहीं खड़ा रह गया। गाड़ी भी उसी तरफ चली जाती है, जहां पहला युवक भागता है। तेज रफ्तार कार से टकराने के बाद पीड़ित हवा में उछल जाता है और तेज गति के साथ बिजली के पोल से टकरा जाता है। इसके बाद कार भी पोल से टकराती है। इस हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- बिना NA वाली जमीन को लेकर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अब कोई नहीं ले पाएगा आपकी जमीन
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
15 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
21 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
1 day agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
1 day agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
2 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
2 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
2 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
5 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
5 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines