गुजरात के दाहोद जिले से शिक्षा विभाग और सरकारी ग्रांट में धांधली का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. फतेहपुरा तहसील के सलरा गांव में मौजूद एक स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक फर्जी हाजिरी और गंभीर गड़बड़ियों का पर्दाफाश हुआ है. दरअसल जिला शिक्षा विभाग को मिली शिकायत के बाद जब स्कूल पर सरप्राइज विजिट की गई, तब रजिस्टर में दर्ज 136 छात्रों के मुकाबले क्लास में सिर्फ 4 विद्यार्थी मौजूद मिले. अधिकारियों की जांच के दौरान अपनी पोल छिपाने के लिए पास के बटकवाडा गांव की ‘प्रगति कन्या विद्यालय’ से 27 छात्राओं को बुलाकर क्लास में बैठाया गया ताकि फर्जी उपस्थिति दिखाई जा सके.
ये भी पढ़ें: गुजरात में है 900 मंदिरों वाला रहस्यमयी पर्वत! यहां सूरज डूबते ही सूनसान हो जाती है पूरी पहाड़ी?
जांच में हुआ खुलासा
जांच में ये भी सामने आया कि साल 2026 की बोर्ड परीक्षा में कुल 31 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन दिखाया गया था, लेकिन परीक्षा में एक भी विद्यार्थी नहीं बैठा. 13 पंजीकृत विद्यार्थियों में से सिर्फ 4 स्टूडेंट ही परीक्षा देने पहुंचे. इतना ही नहीं ’ज्ञानकुंज प्रोजेक्ट’ के तहत दिए गए 5 स्मार्ट बोर्ड और 4 लैपटॉप मौके से गायब पाए गए. ‘सरस्वती साधना योजना'(2023-24) के तहत छात्राओं के लिए आई 14 साइकिलें बांटे बिना स्टोर रूम में धूल फांकती पाई गईं. छात्रों की फर्जी संख्या दिखाकर सरकार से 2 ज्ञान सहायक की भी मांग की गई थी. वहीं, ये स्कूल पिछले 1 साल से बिना किसी प्रशासन की इजाजत के अलग मकान में चलाया जा रहा था.
कारण बताओ नोटिस जारी
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल के मंडल, प्रिंसिपल और जिम्मेदार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. स्कूल का रजिस्ट्रेशन और मान्यता स्थायी रूप से रद्द करने और अनुदान रोकने की सिफारिश उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है. दाहोद के जिला शिक्षा अधिकारी ए.एस.नामा ने बताया- ”सलरा गांव में मौजूद आदिवासी उत्तर बुनियादी स्कूल में भारी गड़बड़ियां देखने को मिली हैं. इसके लिए स्कूल के आचार्य और मंडल को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी सुनवाई रखी गई है. स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है.”
ये भी पढ़ें: एवरेस्ट की हींग पर FSSAI का बड़ा एक्शन, 3 अन्य मसालों में मिली गड़बड़ी; कंपनी से मांगा जवाब
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
14 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
15 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
16 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines