नितिन गडकरी ने बनाया ऐसा प्लान... गुजरात से महाराष्ट्र तक होगा सफर आसान, जानें नए हाईवे की डिटेल

देश में कनेक्टिविटी के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। हाल ही में दक्षिण गुजरात में पारडी से कपराडा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-848 को लेकर एक नया प्लान बनाया गया है, जिसका ऐलान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है।

Gujarat New highway approval
विज्ञापन

दक्षिण गुजरात में पारडी से कपराडा से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-848 के 37.08 किलोमीटर हिस्से को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है। इस नए प्रोजेक्ट में 825.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें 4 लेन वाली सड़क को अपग्रेड किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, ये सड़क गुजरात में NH-848 पर पारडी (NH-48) जंक्शन-सुकेश-नाना पोंधा-कपाराडा तक जाएगी। इसके अलावा, इससे पारडी को नासिक के रास्ते महाराष्ट्र में NH-48 पर ठाणे से भी जोड़ा जाएगा।

825.72 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

नितिन गडकरी ने जिस प्रोजेक्ट को मंजूरी की जानकारी दी है, वह केवल गुजरात ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र तक का सफर आसान बनाएगा। इस सड़क को गुजरात में NH-848 पर पारडी (NH-48) जंक्शन-सुकेश-नाना पोंधा-कपाराडा तक जोड़ा जाएगा। यह कपराडा से 37.08 किमी लंबाई के खंड को पेव्ड शोल्डर वाले विभाजित कैरिजवे (एक ऐसी सड़क है जिसमें दो अलग-अलग कैरिजवे (सड़कें) होती हैं, जो विपरीत दिशाओं में सफर के लिए इस्तेमाल की जाती हैं) के साथ 4-लेन में अपग्रेड की जाएगी। हालांकि, इसका काम कब से शुरू होगा, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Gujarat Road

गुजरात से महाराष्ट्र तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

NH-848 गुजरात में वलसाड के पास पारडी को नासिक के रास्ते महाराष्ट्र में एनएच-48 पर ठाणे से जोड़ता है। NH-848 के दूसरे हिस्सों को इसके पहले ही नेशनल हाईवे मानकों के हिसाब से विकसित किया जा चुका है। वर्तमान परियोजना में पारडी से कपराडा तक बचे भाग को पक्की सड़कों के साथ 4 लेन वाली सड़क में विकसित किया जाना है। इस सेक्शन को चौड़ा करने से भारी ट्रैफिक वाले रास्ते पर भीड़भाड़ कम होने से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी, जिससे सफर भी तेज होगा।

Gujarat Road

विज्ञापन

इसके अलावा, गुजरात में अभी 10.19 करोड़ रुपये की लागत से एक नया रोड और शुरू होने जा रहा है। साधली-सेगवा रोड की आधारशिला वडोदरा जिले के शिनोर तालुका में रखी जानी है। इसकी खासियत है कि इसका निर्माण पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल करके किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ