Gujarat man steal wife car: गुजरात के सूरत में बेहद हास्यप्रद मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को अपनी ही पत्नी की कार चोरी में गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने सख्ती से इसका कारण पूछा तो पता चला कि उसने कार पर लाखों रुपयों का लोन लिया हुआ था। वह लोन का भुगतान नहीं कर पा रहा था और बैंक वाले उसकी कार उठा ले जाने की धमकी दे रहे थे। इससे बचने के लिए उसने कार चोरी की झूठी कहानी बनाई।
कार की कीमत 4.5 लाख रुपये आंकी गई
पुलिस के अनुसार आरोपी गोवर्धन की पत्नी कंचन को इस साजिश का पता नहीं था। जानकारी के अनुसार मामला सूरत के उधना थाना क्षेत्र का है। 6 जनवरी को यहां गायत्री कृपा 2 सोसायटी में रहनी वाली कंचन ने शिकायत दी कि उसकी Swift Dezire कार चोरी हो गई है। कार की कीमत 4.5 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने गोवर्धन और कंचन दोनों से पूछताछ की।
बैंक रिकॉर्ड खंगाले गए
सोसायटी का सीसीटीवी खंगाला गया। पुलिस छानबीन में गोवर्धन के हावभाव संदिग्ध दिखे। पुलिस को उस पर शक हुआ और उस पर नजर रखनी शुरू की गई। उसके बैंक रिकॉर्ड खंगाले गए। जिससे पता चला कि वह कार पर लिया लोन कई माह से भर नहीं रहा था। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस के अनुसार गोवर्धन के ऊपर काफी उधार चढ़ा था। कार पर उसने लोन लिया था। जिसे वह भर नहीं पा रहा था।
गोवर्धन घटना के दिन राजस्थान भाग गया था
कार चोरी होने पर बैंक इस मामले को रफा-दफा कर देता वरना लोन की रकम न लौटाने पर उसकी कार जब्त हो जाती। इस सब परेशानियों से मुक्त होने के लिए उसने अपनी ही कार को चोरी करने की साजिश रची। इस काम में उसने अपने दोस्त इकबाल पठान को शामिल किया। उसे डुप्लिकेट चाबी प्रोवाइड करवाई। पुलिस इकबाल को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार शक न हो इसलिए गोवर्धन घटना के दिन राजस्थान भाग गया था।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
8 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines