भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अहमदाबाद:
Gujarat Congress MLAs to Join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार लोकसभा चुनावों में 400 पार सीटों का मिशन रखा है। इस बीच गुजरात कांग्रेस पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। यहां बड़ी टूट हो सकती है। गुजरात कांग्रेस में लगातार टूट हो रही है। कहा ये भी जा रहा है कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत कांग्रेस के करीब 7 विधायक दलबदल की फिराक में हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में एक तरह से भर्ती मेला शुरू हुआ है। इसके तहत बीजेपी से बगावत कर अन्य दलों में गए छोटे से बड़े नेताओं की वापसी हो रही है। साथ ही अन्य दलों के विधायक और नेता भी बीजेपी जॉइन कर रहे हैं।
खतरे में आ सकता है गुजरात कांग्रेस का अस्तित्व
आपको बता दें कि कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव में 77 से सिमट कर 17 पर आ गई थी। दो विधायक पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से जो खबरें आ रही हैं, उनके मुताबिक गुजरात में कांग्रेस का अस्तित्व ही खतरे में आ सकता है।
7 विधायक बीजेपी जॉइन करने की फिराक में
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के मौजूदा 15 विधायकों में से 7 विधायक कांग्रेस छोड़ बीजेपी जॉइन करने की फिराक में हैं। कांग्रेस पार्टी से सीजे चावड़ा और चिराग पटेल पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। माना जा रहा है कि गुजरात विधानसभा के विधायक बाबू वाजा रघु देसाई, अमरीश डेर, भीखाबाई जोशी, विमल चुडस्मा और ललित वसोया भी जल्द ही कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
सीजे चावड़ा जॉइन कर सकते हैं बीजेपी
रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके चिराग पटेल ने बीजेपी जॉइन की। जबकि सीजे चावड़ा के बारे में कहा जा रहा है कि वह 12 फरवरी के आसपास बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। चावड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। वहीं ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत कांग्रेस के अन्य सात विधायक भी किसी भी वक्त पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।
अर्जुन मोटवाडिया भी पार्टी से नाराज
कहा जा रहा है कि कांग्रेस के कई विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोटवाडिया की भी कांग्रेस से नाराज होने और पार्टी छोड़ने की खबरें आ रही हैं। खासकर राम मंदिर उद्घाटन के बाद काफी नेता इसी बहाने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम से दूरी बनाने का फैसला लिया था।
चर्चा ने पकड़ा जोर
इसी महीने गुजरात से राज्यसभा सांसदों के लिए भी चुनाव होना है। जहां संख्या बल के मुताबिक चारों सांसद भाजपा के चुने जाना तय है। वहीं लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी एक बार फिर से 26 की 26 सीटों पर चुनाव जीतकर तमाम सीटों पर जीत हासिल करने की हैट्रिक दर्ज करना चाहती है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस तरह की चर्चा ने सियासी गलियारों में खूब जोर पकड़ लिया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं भूपेंद्र भयानी? महीने भर पहले छोड़ा था आप का साथ, अब भाजपा में हुए शामिल
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ मेयर चुनाव: अनिल मसीह का एक और वीडियो आया सामने, हेराफेरी के गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines