कौन हैं भूपेंद्र भयानी? महीने भर पहले छोड़ा था आप का साथ, अब भाजपा में हुए शामिल

Who Is Bhupendra Bhayani: आम आदमी पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने भूपेंद्र भयानी ने पिछले साल अरविंद केजरीवाल की पार्टी को छोड़ने का फैसला किया था।

Bhupendra Bhayani Joins BJP in Junagadh

Bhupendra Bhayani Joins BJP (X/BJP4Gujarat)

Who Is Bhupendra Bhayani : आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भयानी ने पिछले साल दिसंबर में आप का साथ छोड़ा था। आज गुजरात के जूनागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में वह भगवा दल से जुड़ गए। आप विधायक के तौर पर भयानी जूनागढ़ की विसावदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

विज्ञापन

भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भयानी और उनके समर्थक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद भयानी ने कहा कि यह मेरी घर वापसी है क्योंकि विधायक बनने से पहले मैं इसी पार्टी का हिस्सा था। मैं फिर से भाजपा में इसलिए आया हूं ताकि मेरे क्षेत्र का विकास हो सके।

विज्ञापन

पद या टिकट के लिए भाजपा में नहीं आया

उन्होंने कहा कि मैं पद या टिकट पाने के लिए भाजपा में नहीं आया हूं। भयानी ने विश्वास जताया कि विसावदर उपचुनाव के लिए भाजपा किसी को भी उम्मीदवार बनाए, यहां की जनता बड़े अंतर के साथ उसे जिताएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। आप से इस्तीफा देते वक्त भी भयानी ने कहा था कि वह मोदी को पसंद करते हैं।

आप के पांच विधायकों में से एक थे भयानी

बता दें कि भूपेंद्र भयानी आम आदमी पार्टी के उन पांच विधायकों में से एक थे जिन्हों 2022 के गुजरात विधानसभा में जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने 156 सीटों पर विशाल जीत दर्ज की थी। 2022 के चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ था कि आम आदमी पार्टी को गुजरात के विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी। आप से जुड़ने से पहले भयानी भेसन गांव के सरपंच थे।

विज्ञापन

आप से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दावा किया था कि यह पार्टी लोगों की सेवा करने के लिए ठीक प्लेटफॉर्म नहीं है। उन्होंने कहा था कि मेरे जैसा राष्ट्रवादी इस पार्टी में लंबे समय तक नहीं रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ