'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र पर लगाए आरोप

रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा किया गया. जिसके बाद CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा.

CJP protest

CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र पर निशाना साधा है. (Photo: ANI)

रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा किया गया. जिसके बाद CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- ”एक बात जरूर साफ हो चुकी है, जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वो लड़ाई पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने खिलाफ बना ली है. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि वो कुछ भी कर के ज्ञानेश कुमार को बचाएंगे. उन्होंने साफ कर दिया है कि राजा की जान तोते में है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

‘BJP के लिए काम कर रहा आयोग’

रांका ने आगे कहा- ”चुनाव आयोग पूरी तरह केंद्र के आदेश पर काम कर रहा है. ज्ञानेश कुमार सिर्फ बीजेपी को जिताने के लिए काम कर रहे हैं.” उन्होंने कहा- ”कल फ्लाइट से हम लोगों को किडनैप किया गया, दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की. बीजेपी ने आपातकाल को भी पीछे छोड़ दिया है.” CJP प्रवक्ता ने कहा- ”वो छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं. अगर उन्हें लगता है कि इससे हमारा हौसला टूटेगा, तो वो गलतफहमी में हैं. ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक हमारी हर एक मांग पूरी नहीं हो जाती.”

‘हमारे फोन हैक या क्लोन हुए हैं’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ”दिल्ली पुलिस ने हमारे फोन जब्त कर लिए लेकिन जब्ती का कोई मेमो नहीं दिया. हमें आशंका है कि हमारे फोन हैक या क्लोन किए गए हैं. जैसा कि पिछले कुछ सालों में दूसरे एक्टिविस्ट्स के साथ हुआ है, हमें डर है कि उन्होंने हमारे डिवाइस हैक करके उनमें ऐसे दस्तावेज या दूसरी चीजें डाल दी हों, जिन्हें बाद में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके. हम ये साफ करना चाहते हैं कि हमारे फोन शायद हैक हो चुके हैं.”

विज्ञापन

विपक्षी सांसदों को कहा शुक्रिया

आशुतोष रांका ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, माणिक सरकार और पिनाराई विजयन का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा- ”डेमोक्रेसी को बचाने के लिए देश के छात्रों और युवाओं के साथ मिलकर उन्होंने जो लड़ाई लड़ी, उसके लिए हम उनके बहुत आभारी हैं. हमें उम्मीद है कि ऐसे सभी संगठन और राजनीतिक दल भविष्य में भी मिलकर ये लड़ाई लड़ते रहेंगे.” उन्होंने आगे कहा- ”विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी हैं. आज भी CJP के कई साथियों को हिरासत में लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई. आज पूरी SFI टीम को हिरासत में ले लिया गया. पिछले कुछ दिनों में AISF के कई सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई.”

ये भी पढ़ें: दिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान? चौंका देंगे आंकड़े

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ