हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुजरात उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज

Gujarat By Election : गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जहां बीजेपी, कांग्रेस और आप उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। पढ़ें अहमदाबाद से भूपेंद्र सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

विज्ञापन
गुजरात उपचुनाव।

Gujarat By Election : गुजरात उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कडी और विसावदर सीटों पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया। गांधीनगर से जुड़ी कड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा से राजेंद्र चावड़ा, कांग्रेस से रमेश चावड़ा और आम आदमी पार्टी से जगदीश चावड़ा चुनावी मैदान में हैं। एससी रिजर्व सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

जूनागढ़ की विसावदर सीट

विसावदर सीट पर भाजपा के किरीटभाई बालूभाई पटेल, कांग्रेस के नितिन राणपारिया और आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा विसावदर सीट की, जहां तीनों पार्टियों के पाटीदार उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव आयोग के अनुसार, विधानसभा उप चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की सोमवार को अंतिम तिथि है। नामांकन की जांच करने की तारीख 3 जून है और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून है। उप चुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग और 23 जून को काउंटिंग होगी।

यह भी पढ़ें :cगुजरात उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प, आप के गोपाल इटालिया ने विसावदर से भरा नामांकन, कहां हैं BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार?

विज्ञापन

कैसे खाली हुईं सीटें?

फरवरी में वर्तमान विधायक करसनभाई पूंजाभाई सोलंकी के निधन से कडी सीट खाली हो गई, जबकि भूपेंद्रभाई गांडुभाई के इस्तीफा देने के कारण विसावदर सीट खाली हुई। चुनाव आयोग ने इन दोनों सीटों पर उप चुनावों की तारीख का ऐलान किया है।

ग्राम पंचायत चुनाव में आज से नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए 2 जून से नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरपंच और पंचायत सदस्य पदों के लिए 9 जून तक फॉर्म भरे जाएंगे, जबकि 10 जून को फॉर्म की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून रखी गई है। राज्य की 8,326 ग्राम पंचायतों के लिए 22 जून को मतदान होगा और 25 जून को मतगणना होगी। फिलहाल, पंचायत चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल और गहमागहमी देखी जा रही है।

विज्ञापन

सरपंच पद के लिए

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये जमा करने होंगे।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये जमा करने होंगे।

पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) के लिए

सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के लिए 500 रुपये डिपॉजिट करना होगा। नामांकन फॉर्म संबंधित तालुका पंचायत अथवा मामलतदार कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक भरे जाएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :cपीएम स्वनिधि योजना के 5 साल पूरे, केवल गुजरात में 4.79 लाख स्ट्रीट वेंडर्स बने आत्मनिर्भर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola