News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Gujarat By Election 2025 : गुजरात की विसावदर और कड़ी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो गया। दोनों सीटों पर 19 जून को वोटिंग और 23 जून को काउंटिंग होगी। यहां विसावदर सीट की बात करेंगे, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी ने युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार तेज कर दिया और अपने उम्मीदवार उतार दिए। अब बड़ा सवाल है कि कहां हैं बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार?
गुजरात के जूनागढ़ जिले में विसावदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आप ने जनसभा की और रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गुजरात प्रभारी गोपाल राय, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी सिंह और गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रमुख ईशुदान गढ़वी ने शिरकत की।
यह भी पढ़ें : पीएम स्वनिधि योजना के 5 साल पूरे, केवल गुजरात में 4.79 लाख स्ट्रीट वेंडर्स बने आत्मनिर्भर
गुजरात में 19 जून को विसावदर सीट पर उपचुनाव होगा, जिसे लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 18 सालों से इस सीट पर जीत के लिए तरस रही बीजेपी ने इस बार जनमत हासिल करने के लिए कई मंत्रियों को मैदान में उतारा है। खबरें आ रही हैं कि विसावदर सीट पर बीजेपी किसी पाटीदार नेता को उतार सकती है तो वहीं कांग्रेस भी पाटीदार नेता को टिकट देकर मुकाबले को दिलचस्प बना सकती है।
गौरतलब है कि जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है, जब तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश की विसावदर और कड़ी विधानसभा सीट पर 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को वोटों की गिनती होगी।
यह भी पढ़ें : Gujarat: गब्बर हिल तक बढ़ेगा अंबाजी मंदिर का परिसर, क्या है मास्टर प्लान?
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।