VIDEO: गुजरात में ढहा पुल, ट्रक समेत कई गाड़ियां नदी में गिरीं, 6 लापता

Bridge Collapsed In Gujarat, Surendranagar News, Latest News

Bridge Collapsed In Gujarat

विज्ञापन

Gujarat Bridge Collapsed In Surendranagar District: गुजरात में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सुरेंद्रनगर जिले के वस्तादी इलाके में नेशनल हाइवे को चूड़ा से जोड़ने वाला एक पुराना पुल ढह गया। इसके चलते डंपर, बाइक समेत कई गाड़ियां नदी में गिर गईं।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में कम से कम 10 लोग बह गए और चार लोगों को बचा लिया गया है। बाकी छह लोगों की तलाश जारी है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और सरकारी अधिकारी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

विज्ञापन

देखिए VIDEO…

https://twitter.com/manoj_sorathiya/status/1705948439975272660

डंपर के गुजरने से ढहा पुल- कलेक्टर

जिला कलेक्टर केसी संपत ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा तहसील से जोड़ने वाला पुल 40 साल पहले बना था। अधिकारियों ने पुल से भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि एक डंपर के पुल के ऊपर से गुजरने की कोशिश के बाद पुल ढह गया।

कलेक्टर ने कहा कि पुल पहले ही सड़क और भवन विभाग को सौंप दिया गया है और एक नई संरचना बनाने की मंजूरी भी दे दी गई है।

विज्ञापन

https://twitter.com/PrateekSinghINC/status/1670324084276871168

 

विज्ञापन

एक साल पहले मोरबी में गिरा पुल, 160 की गई थी जान

इससे पहले अक्टूबर 2022 में मोरबी शहर में मच्छू नदी पर केबल सस्पेंशन पुल ढह गया था। इस हादसे में 350 से अधिक लोग नदी में गिर गए थे। करीब 160 लोगों की मौत हुई थी। मामले में रखरखाव और प्रबंधन में शामिल ओरेवा समूह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ