America Tropical Storm Ophelia Heavy Flooding Powerful Winds Watch Video: अमेरिका में उष्णकटिबंधीय तूफान ओफेलिया (Storm Ophelia) ने कहर बरपाया है। शनिवार को यह अटलांटिक तट से टकराया। अब यह पूर्वी तट की तरफ बढ़ रहा है। 70 मील प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। मूसालाधार बारिश से शहर में बाढ़ आ गई है। आलम यह है कि शहर में नावें चल रही हैं। कई जगहों पर पेड़, बिजली खंभे उखड़ गए। इससे तमाम जगहों पर बिजली गुल हो गई है। बारिश, तूफान और बाढ़ के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

विज्ञापन

70 हजार घरों में लोग अंधेरे में

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ओफेलिया ने सप्ताह की शुरुआत में अटलांटिक महासागर के ऊपर एक चक्रवात के रूप में बनना शुरू किया था। शनिवार सुबह लगभग 6:15 बजे तूफान ने एमराल्ड आइल क्षेत्र में उत्तरी कैरोलिना में दस्तक दी। ओफेलिया के चलते 70 हजार से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली गुल कर दी। उत्तरी कैरोलिना ने इमरजेंसी घोषित की है। इससे पहले मैरीलैंड और वर्जीनिया ने भी इमरजेंसी का ऐलान किया था।

विज्ञापन

प्यूस नदी उफान पर, सड़कों पर जलभराव

शनिवार की सुबह जैसे ही तूफान अटलांटिक तट से टकराया, इसके प्रभाव दिखने लगे। उत्तरी कैरोलिना में तूफान के कारण एक आवासीय क्षेत्र की सड़कों पर बाढ़ आ गई है। पास की न्यूस नदी उफान पर आ गई।

विज्ञापन

लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी

राष्ट्रीय तूफान केंद्र (NHC) ने बताया कि ओफेलिया के प्रभाव के कारण 70 मील प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलीं। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। हालांकि अब यह कमजोर पड़ने लगा है। लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। लोगों से कहा गया कि जब तक इमरजेंसी न हो, घर से बाहर न निकलें।

विज्ञापन

तूफान के आगे बढ़ने से न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के कुछ हिस्सों में बारिश भी देखी गई है। रविवार शाम तक ओफेलिया के अटलांटिक महासागर के ऊपर वापस जाने से पहले दक्षिणी न्यू जर्सी के ऊपर से गुजरने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ