Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणापत्र जारी करते हुए 10 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में किसान और युवाओं पर फोकस किया है।
अहमदाबाद में घोषणापत्र जारी करते हुए अशोक गहलोत ने किसानों का कर्ज माफ करने और 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से मेनिफेस्टो को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो वचन दिए हैं, वो हर हाल में पूरा किया जाएगा। 6 लाख लोगों से पूछकर हमने मेनिफेस्टो बनाया है।
गुजरात की जनता के लिए कांग्रेस का संकल्प
- प्रत्येक गुजराती को 10 लाख तक के निशुल्क इलाज की जजम्मेदारी, निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
- किसानों का 3 लाख तक कर्ज माफ, बिजली बिल माफ, आम बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली।
- गुजरात में 10 लाख सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती, 50 फीसदी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
- सरकारी नौकरियों, कॉन्ट्रैक्ट-आउटसोर्सिंग व्यवस्था में खत्म होगी, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता।
- दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर किया जाएगा।
- गुजरात में 3000 सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलेंगे, जिसमें केजी से पीजी तक की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
- 4 लाख रुपये का कोविड मुआवजा दिया जाएगा।
- पिछले 27 वषों में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी जांच की जाएगी, भ्रष्टाचार विरोधी कानून लाया जाएगा और दोषियों को जेल होगी।
- गुजरात में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।
- मनरेगा योजना जैसी शहरी रोजगार गारंटी योजना लाई जाएगी।
- कुपोषण को रोकने और गरीबों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए योजना लागू की जाएगी।
बता दें कि गुजरात में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने गठबंधन किया है। शरद पवार की पार्टी राज्य की तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत एक दिसंबर जबकि दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को सामने आएंगे।
दिख सकता है त्रिकोणीय मुकाबला
गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। राज्य में 27 साल से सत्ता में काबिज भाजपा वापसी की कोशिशों में जुटी है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
बता दें कि गुजरात में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है। 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात की जाए तो कांग्रेस ने 77 सीट पर जबकि भाजपा ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
7 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines