दिवाली पर देना है अपनों को सरप्राइज तो मंगवा लीजिए ये गिफ्ट्स, तुरंत ऑनलाइन भी कर सकते हैं ऑर्डर

Diwali Last Minute Gifts: अगर आपने अबतक दिवाली गिफ्ट नहीं लिया है तो अब ले लीजिए. यहां आपके लिए ऐसे गिफ्ट ऑप्शंस दिए गए हैं जो लास्ट मिनट पर देने के लिए परफेक्ट हैं.

Diwali Gift Ideas
1 / 8
अपने करीबियों को दें ये दिवाली गिफ्ट्स. Image Credits - AI

Diwali Gift Ideas: दिवाली का त्योहार खुशियां बांटने का त्योहार होता है. दिवाली के पूरे हफ्ते में एकदूसरे को गिफ्ट्स देना, मिठाई खिलाना और साथ त्योहार मनाने का चलन होता है. ऐसे में दिवाली पर पूरे मन से गिफ्ट्स दिए जाते हैं. यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ गिफ्ट ऑप्शंस (Diwali Gift Options) दिए गए हैं जो आप अपने करीबियों को दे सकते हैं. ये गिफ्ट्स आसानी से मिल जाते हैं और ऑनलाइन भी मंगवाए जा सकते हैं. ऐसे में ये लास्ट मिनट गिफ्ट्स कौन-कौन से हैं आप भी जान लीजिए.

विज्ञापन

गिफ्ट हैम्पर

गिफ्ट हैम्पर  2 / 8

दिवाली पर देने के लिए गिफ्ट हैम्पर भी अच्छा ऑप्शन होते हैं. इनकी खासियत यह है कि आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स का, कुकीज का, चॉक्लेट्स और स्नैक का हैंपर ले सकते हैं और ये सभी बेहद अच्छा गिफ्ट बन जाते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

परफ्यूम सेट

परफ्यूम सेट 3 / 8

ऑनलाइन एक से बढ़कर एक परफ्यूम मिल जाते हैं. अगर आपको सामने वाले व्यक्ति की पसंद का अंदाजा ना हो तो आप उसे परफ्यूम सेट दे सकते हैं ताकि उसे ऑप्शंस मिल जाएं. (Image Credits - Pexels)

होम डेकोर

होम डेकोर 4 / 8

होम डेकोर के आइटम्स अच्छे दिवाली गिफ्ट्स साबित होते हैं. इनमें आर्टिफिशियल फ्लावर वास, वॉल हैंगिंग, शोपीस, डेकोरेटिव लैंप, टेबल डेकोरेशन के आइटम या फिर सटावटी मूर्तियां दे सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स 5 / 8

अगर आपको किसी करीबी को गिफ्ट देना है तो आप पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आइटम दे सकते हैं. इसमें आप कीचेन, पर्सनलाइज्ड फ्रेम या लैंप वगैरह भी दे सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

स्किन केयर या बाथ केयर

स्किन केयर या बाथ केयर 6 / 8

स्किन केयर या बाथ केयर आइटम्स भी अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हैं. शावर जेल, बॉडी स्क्रब और लोशन ऐसे गिफ्ट्स हैं जो कोई भी इस्तेमाल कर सकता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

इंडोर प्लांट्स

इंडोर प्लांट्स 7 / 8

पौधे एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन होते हैं. खासकर घर के अंदर रखे जाने वाले लो मेंटेनेंस प्लांट्स दिए जा सकते हैं. ये ऑफिस के कुलीग्स को देने के लिए भी अच्छा गिफ्ट हैं. (Image Credits - Pexels)

कॉफी या टी गिफ्ट सेट

कॉफी या टी गिफ्ट सेट 8 / 8

कॉफी या चाय पीने वालों को इस तरह के गिफ्ट्स बेहद अच्छे लगते हैं. ऑनलाइन आसानी से ये गिफ्ट्स अवेलेबल भी होते हैं. इसमें आप चाहे तो कॉफी मेकर या कॉफी बींस, टी बैग्स या कप वगैरह गिफ्ट कर सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन