Mallikarjun Kharge On Ahmedabad Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार का एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 241 यात्री मारे गए। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घटनास्थल का दौरा किया और सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।
एअर इंडिया प्लेन हादसे मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं आज दुख के साथ कहना चाहता हूं कि अहमदाबाद में बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है। अहमदाबाद के इतिहास में इस घटना को कोई नहीं भूलेगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कहना सही नहीं है कि ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं और यह एक सामान्य बात है। इससे पहले विमान हादसे को लेकर अमित शाह ने कहा था कि दुर्घटना स्वभाव से अप्रत्याशित होती है और इसे हमेशा रोका नहीं जा सकता।
यह भी पढ़ें : ‘ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग से पता चलेगा कि क्या हुआ था’? Plane Crash पर नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू का पहला बयान
ऐसे समय में पूरे देश को साथ आना चाहिए : खड़गे
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में पूरे देश के लोगों को एक साथ आना चाहिए। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करूंगा कि वे लोगों की मदद करते रहें। अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत है, दवा या कोई और चीज जो यहां उपलब्ध नहीं है तो उन्हें उसका भी इंतजाम करना चाहिए।
हादसे की जवाबदेही तय हो : कांग्रेस अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि ऐसी त्रासदी के समय किसी को श्रेय लेने की होड़ नहीं करनी चाहिए। अब जब ब्लैक बॉक्स मिल गया है तो देखेंगे कि हादसे का कारण क्या निकलता है, क्योंकि घटनास्थल पर किसी को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। मुआवजा दिया जाना चाहिए, इसके अलावा जो भी जिम्मेदार है, उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : ‘शवों के लिए धक्के खाने पड़ रहे’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मृतक अयूब के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
9 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
21 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
21 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines