'ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग से पता चलेगा कि क्या हुआ था'? Plane Crash पर नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू का पहला बयान

Ram Mohan Naidu Kinjarapu On Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया था। एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही है। इसे लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु का पहला बयान सामने आया है।

Ram Mohan Naidu Kinjarapu On Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर क्या बोले Ahmedabad Plane Crash पर नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू।

विज्ञापन

Ram Mohan Naidu Kinjarapu On Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग से पता चलेगा कि क्या हुआ था?

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अहमदाबाद प्लेन हादसे में 241 लोग मारे गए हैं। पिछले दो दिन खासकर मंत्रालय और बाकी सभी के लिए बहुत कठिन रहे हैं। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैंने भी अपने पिता को सड़क दुर्घटना में खोया है, इसलिए कुछ हद तक मैं परिवार के सदस्यों के दर्द और पीड़ा को समझ सकता हूं।

Advertisment

ब्लैक बॉक्स जांच के लिए महत्वपूर्ण : नागरिक उड्डयन मंत्री 

उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर पहुंचा और देखा कि क्या किया जाना चाहिए और किस तरह के सहयोग की आवश्यकता है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो गुजरात सरकार पहले से ही बचाव कार्य में जुटी हुई थी। मंत्री ने कहा कि मलबे से ब्लैक बॉक्स की बरामदगी जांच प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

AAIB कर रही घटना की जांच : नायडू

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने आगे कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के माध्यम से हो रही तकनीकी जांच में शुक्रवार शाम 5 बजे के आसपास साइट से ब्लैक बॉक्स की बरामद की गई है। AAIB टीम का मानना ​​है कि ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग इस बात की जानकारी देगी कि हादसे की प्रक्रिया के दौरान या हादसे से पहले क्या हुआ होगा। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि AAIB द्वारा अपनी पूरी जांच के बाद क्या परिणाम या रिपोर्ट आने वाली है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ