मुंबई छोड़ने का बोलकर ले गया नवसारी, फिर पांच घंटे में तीन बार किया दुष्कर्म, अब आजीवन जेल में रहेगा आरोपी

Gujarat News: गुजरात के नवसारी में नाबालिग से पांच घंटे में तीन बार रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार नाबालिग वापी रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थी। मामला 2021 का है।

Navsari News

Navsari News

विज्ञापन

Navsari News: गुजरात के नवसारी की एक कोर्ट ने 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। नवसारी पोक्सो कोर्ट के जज टीएस ब्रहाभट्ट ने कहा अक्टूबर 2021 में आरोपी मोहम्मद सादिक खत्री द्वारा किया गया यौन उत्पीड़न नैतिक पतन का काम था। पुलिस ने जब उसको अरेस्ट किया तो उसके पास से यौनवर्धक गोलियां भी बरामद कीं। जिसके बारे में कोर्ट ने कहा वह असहाय या बच्चों को शिकार बनाने में उसकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है।

वलसाड के पारडी तालुका में रहने वाली लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म शेयरचैट पर मुंबई के भिवंडी के युवक से हो गई। इस दौरान वह करीब सात महीने तक उससे बात करती रही। 18 अक्टूबर 2021 को वह उससे बात करने के लिए घर से निकल गई। नाबालिग घर से सीधे वापी रेलवे स्टेशन पहुंची और मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई। यात्रा के दौरान वह एक युवक से मिली, जिसका नाम मोहम्मद सादिक खान था। जब ट्रेन उमरगाम स्टेशन पर रुकी, तो युवक ने उसको जबरदस्ती ट्रेन से बाहर खींच लिया और कहा कि उसे नवसारी से मुंबई जाने वाली ट्रेन में चढ़ा देगा।

विज्ञापन

सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म

इसके बाद आरोपी नाबालिग को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कुछ ही घंटों के अंदर 3 बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। नाबालिग वसई में उतरी और अपने मामा को फोन किया। 24 अक्टूबर को लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जब पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया तो उसके पास यौनवर्धक गोलियां थी, जिसे वह अपने साथ रखता था।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार वकील ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से नाबालिग के बाल, हेयरपिन और विभिन्न जगहों से सीसीटीवी फुटेज बरामद किए। फिलहाल मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ