दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के नाबालिग कुणाल की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। मामले में पुलिस ने पूर्वी दिल्ली की लेडी डॉन जिकरा को अरेस्ट किया था। अभी कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस रेड कर रही है। सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने कोर्ट से जिकरा के रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने जिकरा को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुणाल के मर्डर को जिकरा के चचेरे भाइयों ने अंजाम दिया है, मास्टरमाइंड जिकरा है। कुणाल ने उसके भाई पर हमला किया था, इसका बदला लेने के लिए उसने साजिश रची थी।
गैंग में 8-10 लड़के
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को कुणाल पर उसने 2 नाबालिगों के जरिए हमला करवाया। 22 साल की लेडी डॉन शादीशुदा है, जो 2 साल के बच्चे की मां भी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने पति से अलग रहती है। वह किसी मस्तान गैंग के साथ जुड़ी थी, जिसे शोएब मस्तान नाम का शख्स ऑपरेट करता है। फिलहाल शोएब जेल में है, उसके खिलाफ लूट के मामले में ट्रायल चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिकरा खुद की गैंग बना रही थी, जिसमें वह सिर्फ नाबालिग लड़कों को ही शामिल करती थी। उसकी गैंग में 8-10 लड़के शामिल बताए जा रहे हैं।
बदला लेने को रची थी साजिश
कुणाल का मर्डर करने वाले दोनों आरोपी नाबालिग थे। एक आरोपी अगले महीने 18 साल का होना था। जिकरा जेल में बंद हाशिम बाबा की बीवी जोया की बाउंसर भी रह चुकी है। वह बाबा तक पहुंचना चाह रही थी, इससे पहले ही जोया अरेस्ट हो गई। इसके बाद उसने अपनी खुद की गैंग बनानी शुरू की। पूछताछ में जिकरा ने कबूल किया है कि पिछले साल उसके भाई पर शंभू और लाला नाम के शख्स ने हमला किया था। ये लोग कुणाल के फ्रेंड हैं, कुणाल तब नाबालिग था। इसकी वजह से उसका नाम एफआईआर में नहीं आया।
यह भी पढ़ें:‘पापा को वश में…’, समधी-समधन लव स्टोरी में अब दामाद की एंट्री, खोला ये चौंकाने वाला राज
इसलिए वह कुणाल से बदला लेने की सोच रही थी। गुरुवार शाम को आरोपियों ने कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। कुणाल दूध लेने के लिए घर से निकला था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला किया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद जांच में जिकरा के खिलाफ सबूत मिले थे।
यह भी पढ़ें:5 महीने पहले प्रेमी संग भागी 2 बच्चों की मां, बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सका पति; उठाया ये खौफनाक कदम
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines