Delhi Power Cut Alert: शालीमार बाग, मंगोलपुरी, नंद नगरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में रहेगा 14 अक्टूबर को पावर कट! चेक करें प्रभावित एरिया के नाम
Delhi Mein 14 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई क्षेत्रों में 14 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है, जिसे लेकर BSES और Tata Power DDL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है.
दिल्ली में 14 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES/TATA POWER)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, क्योंकि BSES और TATA POWER-DDL रखरखाव का काम करेंगी.
TATA POWER-DDL के अंतर्गत शालीमार बाग, मॉडल टाउन, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी और बादली जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे.
BYPL के मयूर विहार I और II, करावल नगर, यमुना विहार, नंद नगरी, शंकर रोड और दरियागंज के मुख्य इलाके भी इस शटडाउन से प्रभावित होंगे.
इस रखरखाव के दौरान BYPL स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का काम करेगी, जबकि TATA POWER-DDL खराब एसेट को ठीक करने और केबल चार्जिंग जैसे कार्य करेगी.
राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने कि दिशा में विभिन्न इलाकों में आए दिन बिजली रखरखाव से जुड़ा कार्य चलता रही रहता है, जिसकी सूचना खुद बिजली डिस्कॉम कंपनी देती है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी के कारण, बिजली खपत में भी अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिला है, जिसके चलते पुरानी लाइनों को जल्द से जल्द बदलना और पहले से ज्यादा मजबूत बनाना जरूरी है. दिल्ली में रहने वाले लोगों को बेहतर, बिना रुकावट और सुरक्षित बिजली सप्लाई मिल सके, इसके लिए BSES और TATA POWER-DDL अपने अंतर्गत इलाकों में रखरखाव कार्य कर रही है और 14 अक्टूबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and TATA POWER-DDL on :- 14-10-2026) को भी करने वाली है, जिसकी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल भी जारी कर दी गई है. इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप अपना एरिया स्टोरी में दिए गए लिस्ट में चेक करें लें और जान लें कि आपके एरिया में कितनी देर के लिए लाइट नहीं रहेगी.
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 14 अक्टूबर 2026 को TATA POWER – DDL और BYPL द्वारा रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिसके तहत TATA POWER – DDL में आने वाले शालीमार बाग, मॉडल टाउन, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, और बादली के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी. इसके अलावा, BYPL क्षेत्र के मयूर विहार I और II, करावल नगर, यमुना विहार, नंद नगरी, शंकर रोड और दरियागंज के मुख्य इलाके इस शटडाउन से प्रभावित रहेंगे. आपकी सुविधा के लिए हम नीचे आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट अपलोड कर रहे हैं, जिसमें आप अपना एरिया का नाम चेक कर सकेंगे.
विज्ञापन
BSES के ये इलाके रहेंगे प्रभावित
TATA POWER-DDL के ये इलाके रहेंगे प्रभावित
विज्ञापन
कितनी देर गुल रहेगी बिजली?
बिजली कटौती का समय अलग-अलग डिवीजनों के हिसाब से तय किया गया है. BYPL के मयूर विहार 1 और 2 डिवीजन में पावर कट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक रहेगा. इसके अलावा नंद नगरी, यमुना विहार, शंकर रोड और करावल नगर डिवीजनों में बिजली कटौती का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 13:30 बजे (3 घंटे) तक निर्धारित किया गया है. वहीं, दरियागंज डिवीजन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक (2 घंटे) आपूर्ति बाधित रहने वाली है. TATA POWER-DDL के शालीमार बाग और मॉडल टाउन में सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, बवाना और किराड़ी के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से दोहपर 14: 30 और 15:30 बजे तक और मंगोलपुरी और बवाना के आधीन क्षेत्रों में 11:00, 11:30 बजे से 15:00 बजे, 13:30 बजे और 16:00 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली गुल रहेगी. अगर आपका एरिया भी इन डिवीजन में आता है, तो कटौती से पहले कुछ जरूरी काम पहले ही निपटा लें.
पावर कट के दौरान कौन से कार्य किए जाएंगे?
यह बिजली कटौती के दौरान BSES और TATA POWER-DDL की टीमें कई महत्वपूर्ण कार्य करेगी. BYPL के मयूर विहार, नंद नगरी, यमुना विहार, शंकर रोड और करावल नगर डिवीजनों में प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance) काम किया जाएगा. वहीं, दरियागंज डिवीजन के क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation) का कार्य होना है. TATA POWER-DDL के खराब एसेट को ठीक करना / RMU बदलना- योजनाबद्ध रखरखाव (Faulty Asset Rectification Rmu Replacement, Planned Maintenance), खराब एसेट को ठीक करना- मालाड स्कीम (Faulty Asset Rectification- Malad Scheme), Ht ABC की मरम्मत, प्रोजेक्ट का काम (Faulty Asset Rectification- Ht ABC Repair), बेयर (नंगे तार) से Ht ABC में बदलना (Project Wrok Bare To Ht ABC), लोड कम करना, Lt ABC बिछाना (Load Mitigation Lt ABC Laying), Dp लगाना (Project Work Dp Installation) और केबल चार्जिंग (Project Work Cable Charging) जैसे कार्य किए जाएंगे.
विज्ञापन
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका घर पर भी प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले कपड़े धोने, पानी की टंकी भरने, मोबाइल आदि चार्ज करने और नहाने जैसे काम पहले ही कर लें, ताकि कटौती के कारण पानी की कमी आदि समस्या न पैदा हो. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी, मोटर को न चालू करें, क्योंकि मेंटेनेंस कार्य के कारण अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता ह, तो ये चीजें खराब हो सकती हैं. इसलिए आपको चाहिए कि आप बिजली आने के 10-15 मिनट बाद ही इन चीजों को चालू करें.
हिंदी न्यूज़प्रदेशदिल्लीDelhi Power Cut Alert: शालीमार बाग, मंगोलपुरी, नंद नगरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में रहेगा 14 अक्टूबर को पावर कट! चेक करें प्रभावित एरिया के नाम