'पापा को वश में...', समधी-समधन लव स्टोरी में अब दामाद की एंट्री, खोला ये चौंकाने वाला राज

उत्तर प्रदेश के बदायूं में समधी और समधन की प्रेम कहानी में फिर नया ट्विस्ट आ गया है। अब समधन के दामाद गौरव ने चौंकाने वाली बताते हुए सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दामाद ने दावा किया कि सास की वजह से ही उसके माता-पिता में दूरियां बढ़ी हैं। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।

Uttar Pradesh Crime News

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सामने आई समधी और समधन की लव स्टोरी में अब फिर नया ट्विस्ट आ गया है। अब समधन ममता के दामाद गौरव ने चौंकाने वाले राज खोल मामले को और पेचीदा बना दिया है। दामाद गौरव ने कहा कि पिता और सास की वजह से उसकी मां बेहद परेशान हो चुकी है। सास ममता ने पिता शैलेंद्र को पूरी तरह अपने वश में कर लिया है। गौरव के अनुसार उसके ससुर सुनील को 2 साल पहले प्रेम कहानी का पता लग गया था।

विज्ञापन

दामाद ने ससुर को दी थी प्रेम कहानी की जानकारी

खुद उसने इस बारे में बताया था, लेकिन सुनील ने ममता पर शक नहीं जाहिर किया। अब उसके माता-पिता अलग हो चुके हैं। विवाद के चलते उसके घर में कलह मची है। ममता ने मामले में अपने पति सुनील पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता के अनुसार सुनील उससे मारपीट करता है, वह मानसिक तौर पर परेशान हो चुकी है। महिला के खिलाफ अब पति, बेटा और दामाद ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

3 बार घर से भाग चुकी है ममता

ममता के पति सुनील कुमार का कहना है कि वह ट्रक चलाने का काम करता है। वह महीनों तक अपने घर नहीं लौटता था, इसलिए मारपीट कैसे कर सकता है? ममता 3 बार पहले उसके समधी शैलेंद्र के साथ भाग चुकी है, हर बार उसने माफी दी। अब फिर उसके ऊपर गंभीर आरोप लगा रही है। बता दें कि समधी के साथ फरार होने वाली ममता 4 बच्चों की मां है। उसकी बेटी की शादी शैलेंद्र के बेटे गौरव के साथ 2022 में हुई थी। 11 अप्रैल को ममता चौथी बार फिर शैलेंद्र के साथ कार में बैठकर फरार हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ