'मैं खुद भी यमुना का पानी पीता हूं...', पीएम मोदी का केजरीवाल पर पलटवार, नायब सैनी को आतिशी ने दिया चैलेंज

Delhi Election : दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। वहीं दिल्ली सीएम आतिशी ने हरियाणा सीएम को चुनौती दे दी है।

Delhi Election (1)

Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार यमुना के पानी में जहर मिला रही है। इस पर पहले हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। वहीं सीएम आतिशी ने हरियाणा सीएम को खुला चैलेंज दे दिया है।

विज्ञापन

मैं भी वही पानी पीता हूं…

दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर आरोप लगा दिया है। हार के डर से ‘आपदा’ वाले घबरा गए हैं। आप बताइए हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं क्या? क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं? पिछले 11 साल से प्रधानमंत्री भी वही पानी पीता है। हरियाणा का भेजा यही पानी हमारे सारे न्यायाधीश, न्यायमूर्ति, सभी सम्मानित व्यक्ति भी पीते हैं। विदेश की एंबेसी वाले भी यही पानी पीते हैं।

विज्ञापन

कोई ऐसा कैसे सोच सकता है? 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि क्या कोई यह सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा बीजेपी की सरकार ने पानी में जहर डाल दिया। क्या बोल रहे हो? मेरे दिल्लीवासियों गलती माफ करना भारत के लोगों का उदार चरित्र है लेकिन जानबूझकर पाप करने वालों को न दिल्ली और न ही देश माफ करता है।

विज्ञापन

क्या बोले थे केजरीवाल?

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इसकी वजह से दिल्ली में पानी की किल्लत हो गई है।

विज्ञापन

हरियाणा सीएम का पलटवार

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने बयान के लिए हरियाणा और दिल्ली के लोगों से तुरंत माफी मांगें, नहीं तो हम उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। हरियाणा के लोग यमुना की पूजा करते हैं। वे भला नदी के पानी में जहर क्यों मिलाएंगे।

विज्ञापन

CM आतिशी ने दी चुनौती

दिल्ली सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि नायब सिंह सैनी जी, मुझे पता चला है कि आप यमुना नदी के पल्ला घाट जा रहे हैं। मेरा आग्रह है कि आप और मैं साथ चलते हैं, मीडिया के साथियों को भी लेकर चलते हैं। सबके सामने अमोनिया की मात्रा को नापेंगे। सबको पता चलना चाहिए कि हरियाणा दिल्ली वालों को जहरीला पानी भेज रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ