IIT JEE के एंट्रेंस एग्जाम में हुई फेल तो छत से लगा दी छलांग; दिल्ली में दर्दनाक हादसे का Video Viral

New Delhi 17 Year old Girl Suicide: 17 साल की युवती ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने BNSS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Suicide Case
विज्ञापन

New Delhi 17 Year old Girl Suicide: नई दिल्ली से एक दर्दनाक वीडियो निकलकर सामने आ रहा है। 17 साल की युवती ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। युवती ने मरने से पहले घरवालों के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा था कि मुझे माफ कर दो, लेकिन मुझसे अब नहीं हो पा रहा है।

IIT JEE में हुई थी फेल

दरअसल युवती 12वीं के बाद IIT JEE की तैयारी कर रही थी। हालांकि पढ़ाई का प्रेशर न झेल पाने के कारण उसने जिंदगी से हार मान ली। युवती ने गुरुवार की सुबह 7 मंजिला इमारत से छलांग लगाई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह मामला दिल्ली के जामिया नगर का है। पुलिस का कहना है कि IIT JEE के एंट्रेंस एग्जाम में फेल होने की वजह से उसने सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन

सुसाइड नोट छोड़ा

पुलिस का कहना है कि युवती 12 के बाद से ही IIT की तैयारी कर रही थी। इस बार उसने IIT का अटेम्प्ट दिया, लेकिन फेल हो गई। युवती शाहीन बाग स्थित 7 मंजिला इमारत के एक फ्लोर पर रहती थी। उसने सुबह-सुबह ही बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। युवती के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इस नोट पर लिखा है, मुझे माफ कर देना, मैं यह नहीं कर सकती हूं। मैं IIT की परीक्षा पास नहीं कर सकी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार की सुबह 11:25 बजे जामिया नगर पुलिस स्टेशन में एक फोन कॉल आई। इससे पुलिस को पता चला कि 17 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली है। युवती 12वीं के बाद से IIT की तैयारी कर रही थी। परीक्षा में कामयाब न होने पर युवती ने हार मान ली और अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि युवती ने पहले ही अपने परिवार को सुसाइड की जानकारी दे दी थी। युवती ने परीक्षा से पहले ही कहा था कि अगर वो फेल हुई तो सुसाइड कर लेगी। युवती के पिता प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं, वहीं उसकी मां गृहणी हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने बिल्डिंग में लगे CCTV की फुटेज चेक की है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि युवती ऊपर से छलांग लगाते हुए नीचे गिर गई। युवती के आसपास भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ