---विज्ञापन---

देश angle-right

Video: सेल्फी लेते हुए 70 फीट की पहाड़ी से गिरी महिला, हरिद्वार के मनसा देवी का मामला

Women Fall from hill while taking Selfie: हरिद्वार के मनसा देवी दर्शन करने गई महिला 70 फीट ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई। हादसा सेल्फी लेने के दौरान हुआ। महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

Women Fall from hill while taking Selfie: हरिद्वार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सेल्फी लेते हुए एक महिला अचानक पहाड़ी से नीचे गिर गई। 70 फीट ऊंची पहाड़ी से गिरने के बाद महिला की हालत गंभीर है। महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह हादसा हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के पास का है।

महिला की हालत गंभीर

सोशल मीडिया पर चंद लाइक और कमेंट बटोरने के लिए कई बार लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के पास देखने को मिला। परिवार के साथ मनसा देवी के दर्शन करने आई महिला पहाड़ी के पास सेल्फी ले रही थी। अचनाक उसका पैर फिसला और वो 70 मीटर ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर पड़ी। महिला के कई गंभीर चोटें आईं हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Viral Dance Video : विदेशी बॉयफ्रेंड को भोजपुरी गाने पर नचाया! सब बस देखते रह गए

---विज्ञापन---

मनसा देवी घूमने आई थी महिला

सूत्रों के अनुसार 28 वर्षीय महिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। वो अपने परिवार के साथ मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद महिला पहाड़ पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी और अचानक से नीचे गिर गई। महिला के गिरते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने चीख-पुकार शुरू कर दी।

ऋषिकेश एम्स में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस को फौरन फोन किया गया और महिला के जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर होने की वजह से उसे ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। खबरों की मानें तो महिला की हालत अभी भी बेहद गंभीर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लव जिहाद, सलीम ने संजू बनकर की शादी, प्रेग्नेंट हुई तो कर दी हत्या

First published on: Oct 26, 2024 01:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola