'जालंधर की जीत ने हमारे कामों पर ठप्पा लगाया है', उपचुनाव में जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal And Bhgwant Mann

विज्ञापन

नई दिल्ली: जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को हराया। जीत की खुशी में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल को बधाई देने के लिए पहुंचे।

हम काम की राजनीति करते हैं

इस जीत पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि लोकसभा में आज AAP की एन्ट्री हुई है। पिछले साल हमारी पंजाब में सरकार बनी है। हम काम की राजनीति करते हैं। धर्म की नहीं। जालंधर की जनता ने हमारी सरकार की काम पर ठप्पा लगाया है। जालंधर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। हमने वहां जीत हासिल की है। दिल्ली सीएम ने ने कहा कि  लोगों ने भगवंत मान के काम पर मोहर लगाया है।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा- आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है। एक लोकसभा ही था जहां हमारी मौजूदगी नहीं थी। लेकिन अब हम वहां भी पहुंच गए हैं। जनता ने चाहा तो हम और आगे बढ़ेंगे।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार को 34 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आप उम्मीदवार को 3,02,097 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 2,43,450 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल के सुखविंदर सुक्खी को 1,58,354 वोट मिले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ