दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परफॉर्मेंस बढ़ाने वाली दवाओं और एक्सपायर्ड हेल्थ सप्लीमेंट्स के गोदाम का भंडाफोड़ किया. यह छापा FSSAI, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने मिलकर मारा.

टीम ने M/s Gaurav Vats Nutrition नामक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की, जिसे गौरव वत्स चला रहा था. जांच में पता चला कि बिना जरूरी लाइसेंस के प्रतिबंधित दवाओं और सप्लीमेंट्स का कारोबार किया जा रहा था.

---विज्ञापन---

छापे के दौरान करीब 2800 कैप्सूल-टैबलेट और 11 इंजेक्शन जब्त किए गए. इनमें एनाबॉलिक स्टेरॉयड, ट्रेंबोलोन, स्टेनोजोलोल, ऑक्सेंड्रोलोन और SARMs जैसी प्रतिबंधित चीजें शामिल हैं.

---विज्ञापन---

इसके अलावा 45 किलो एक्सपायर्ड प्रोटीन पाउडर, गेनर और व्हे प्रोटीन भी मिला. वहीं 85 किलो अन्य सप्लीमेंट्स को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;‘सट्टेबाजी के कर्ज ने राहुल को बनाया कातिल’, IRS की बेटी के हत्यारे पर चौंकाने वाले खुलासे

---विज्ञापन---

अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई खिलाड़ियों और आम लोगों की सेहत बचाने के लिए की गई है. मामले में आगे कानूनी कार्रवाई जारी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;IPL मैच से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट! कल 25 अप्रैल को भूलकर भी इन रास्तों पर न जाएं, वर