Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है। देर रात से घने कोहरे ने ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित की है। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर इसका खासा असर दिखाई पड़ा। कोहरे ने एयरपोर्ट के संचालन को काफी प्रभावित किया। एयरपोर्ट पर करीब 220 उड़ानों में देरी हुई, वहीं करीब 40 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा 10 विमानों को डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट का संचालन एक बार फिर प्रभावित हुआ है। पहले डीजीसीए नियमों के चलते और अब कोहरे की मार के चलते। अभी तक एयरपोर्ट पर 220 से ज्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं। वहीं मौसम को देखते हुए विभाग ने करीब 40 उड़ानें रद्द कर दिया है। कम विजिबिलिटी के चलते 10 उड़ानों को जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ डायवर्ट किया गया। अलसुबह रनवे पर विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर के बीच रही। इससे परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
यह भी पढ़ें: ‘अगर फ्लाइट कैंसिल हुई तो…’, सरकार ने एयर लाइंस के लिए जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा क्या फायदा?
सुबह विजिबिलटी 50 से 100 मीटर के बीच रही। वहीं दोपहर में यह विजिबिलटी 500 से 800 मीटर तक पहुंच गई हैं। हालात सामान्य होते ही लैंडिंग प्रक्रिया में थोड़ी तेजी आई। इससे सुबह के भारी बैकलॉग के कारण रनवे पर विमानों की लंबी कतार लग गई। सामान्य होने के बाद भी विमानों को उड़ान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, मेन के बैंगर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने हालात की समीक्षा करते हुए आधिकारिक एक्स हैंडल पर यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की करते हुए कहा उत्तर भारत के हवाई अड्डों पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम है। इससे परिचालन प्रभावित हुआ है। एएआई ने यात्रियों को सलाह दी कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें। आश्वासन दिया कि हमारी टीमें यात्रियों की सहायता के लिए ग्राउंड पर सक्रिय हैं।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
42 mins agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
6 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
7 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
12 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
22 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines