अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, मेन के बैंगर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश

अमेरिका के मेन राज्य में बैंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. विमान में 8 लोग सवार थे. हादसे के बाद आग लग गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. मामले की जांच FAA और NTSB कर रहे हैं.

Maine Plan Crash

Credit: Social Media

अमेरिका के मेन (Maine) राज्य में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. बैंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. इस विमान में कुल 8 लोग सवार थे. हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा रविवार शाम को हुआ, जब प्राइवेट जेट रनवे से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था. टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वो रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिससे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम हो सकता है हादसे की वजह

अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि ये विमान बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 मॉडल का प्राइवेट जेट था. प्लेन कहां जा रहा था और उसमें सवार यात्री कौन थे, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वहां मौसम काफी खराब था. मेन राज्य और आसपास के इलाकों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर था. माना जा रहा है कि मौसम भी इस दुर्घटना की एक वजह हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

जांच में जुटे अधिकारी

घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोक दिया गया. यात्रियों को एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी गई. इस हादसे की जांच अब नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और FAA मिलकर कर रहे हैं. जांच में ये पता लगाया जाएगा कि विमान में कोई तकनीकी खराबी थी या पायलट से कोई चूक हुई. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ