Delhi Power Cut Alert: करावल नगर, दरियागंज, नंद नगरी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 13 अक्टूबर को रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया
Delhi Mein 13 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई क्षेत्रों में 13 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है, जिसे लेकर BSES ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. आइए जानते हैं किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली?
दिल्ली में 13 अक्टूबर को कहां रहेगा बिजली गुल? (Image: AI/BSES)
राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को लोगों के लिए आसान, मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में आए दिन विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली मेंटेनेंस से जुड़ा कार्य किया जाता रहता है. इस कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहती है और लोगों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है. लेकिन लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई देने और राजधानी में बढ़ती खपत को देखते हुए ये रखरखाव कार्य जरूरी है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES ने BRPL के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों के लिए 13 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन का ऐलान किया है, जिसमें दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं. आइए जानते हैं किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली और क्या है कटौती की टाइमिंग?
BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 13-10-2026) को दिल्ली के कई प्रमुख डिवीजनों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेंगी. जिन डिवीजनों में पावर कट रहेगा, उनमें मयूर विहार 1 और 2, नंद नगरी, यमुना विहार, शंकर रोड, करावल नगर और दरियागंज शामिल हैं. इन डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ब्लॉक और कॉलोनियों जैसे खिचड़ीपुर, सुंदर नगरी, जाफराबाद, ओल्ड राजेंद्र नगर, वेस्ट करावल नगर और चांदनी चौक आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप कटौती का समय जान लें.
कितने देर गायब रहेगी बिजली?
बिजली कटौती का समय अलग-अलग डिवीजनों के हिसाब से तय किया गया है. मयूर विहार 1 और 2 डिवीजन में पावर कट सुबह 10:17 बजे से दोपहर 13:17 बजे तक रहेगा. इसके अलावा नंद नगरी, यमुना विहार, शंकर रोड और करावल नगर डिवीजनों में बिजली कटौती का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 13:30 बजे (3 घंटे) तक निर्धारित किया गया है. वहीं, दरियागंज डिवीजन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक (2 घंटे) आपूर्ति बाधित रहने वाली है. अगर आपका एरिया भी इन डिवीजन में आता है, तो कटौती से पहले जरूरी कार्य निपटा लें.
विज्ञापन
बिजली कटौती के वक्त कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे?
यह बिजली कटौती तकनीकी सुधार और नियमित रखरखाव के कार्यों को पूरा करने के लिए की जा रही है. मयूर विहार, नंद नगरी, यमुना विहार, शंकर रोड और करावल नगर डिवीजनों में प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance) काम किया जाएगा. वहीं, दरियागंज डिवीजन के क्षेत्रों (जैसे दिल्ली पुलिस भवन, पहाड़ी भोजला, चांदनी महल आदि) में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation) का कार्य होना है.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले कुछ जरूरी तैयारियां कर लें, ताकि आपको बाद में परेशान न होना पड़े. अगर आप कपड़े धोने की योजना बना रहे हैं, तो टाइमिंग चेक कर पावर कट से पहले या फिर पावर कट के बाद कपड़े धोएं, वरना टंकी का पानी खत्म हो जाएगा, जिस कारण बाकी काम भी रुक सकते हैं. इसके अलावा बिजली कटौती से पहले पानी की टंकी भर लें और मोबाइल आदि भी पहले ही चार्ज करके रख लें.
विज्ञापन
इसके अलावा इस बात का भी ध्यान दें कि जब सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरण, जैसे फ्रिज, एसी आदि को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपको परेशानी हो सकती है. इसलिए 10-15 मिनट का इंतजार करें फिर इन्हें चालू करें.
हिंदी न्यूज़प्रदेशदिल्लीDelhi Power Cut Alert: करावल नगर, दरियागंज, नंद नगरी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 13 अक्टूबर को रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया