जंतर-मंतर के बाद दिल्ली में प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड को तय किया गया है. (Image- X)
दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने की जगह बदल गई है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है. अब राजधानी में प्रदर्शन और धरना करने के लिए तीन जगह तय की गई हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड शामिल हैं. दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है. इस बदलाव के बाद अब प्रदर्शनकारियों के सामने एक बड़ा सवाल है कि वे इन जगहों तक कैसे पहुंचेंगे, कौन-सा मेट्रो स्टेशन उनके सबसे नजदीक होगा और संसद भवन से इनकी दूरी कितनी है. पहले जंतर-मंतर अपनी लोकेशन के कारण प्रदर्शनकारियों के लिए एक प्रमुख जगह था. अब लोगों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौजूद इन तीन मैदानों तक पहुंचने की प्लैनिंग बनानी होगी.
विज्ञापन
रामलीला मैदान- सेंट्रल दिल्ली में प्रदर्शन का नया स्थान
रामलीला मैदान सेंट्रल दिल्ली में है और इन तीनों जगहों में संसद भवन के सबसे नजदीक है. यहां पहले भी राजनीतिक रैलियां और बड़े आंदोलन हो चुके हैं. अन्ना हजारे के नेतृत्व में 2011 में हुए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान भी यह मैदान चर्चा में रहा था. संसद भवन से दूरी- सड़क के रास्ते से तकरीबन 6 किलोमीटर की दूरी है. असल दूरी इस बात पर निर्भर करेगी कि कहां से और कौन-सा रास्ता है.
विज्ञापन
मेट्रो से कैसे पहुंचें?
रामलीला मैदान के लिए दिल्ली मेट्रो बेहतरीन ऑप्शन है. दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन) और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन एवं एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन) से मैदान तक पहुंचा जा सकता है. किस स्टेशन से उतरना बेहतर होगा, यह मैदान के एंट्री गेट और उस दिन के ट्रैफिक पर निर्भर करेगा. स्टेशन से मैदान तक पैदल, ऑटो या ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
बस, ऑटो और कैब से कैसे जाएं?
सेंट्रल दिल्ली और पुरानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से बस, ऑटो और कैब के जरिए रामलीला मैदान पहुंचा जा सकता है. हालांकि, बड़े प्रदर्शन के दौरान आसपास की सड़कों पर बैरिकेडिंग या ट्रैफिक डायवर्जन होता है. ऐसे में निजी वाहन से जाने के बजाय मेट्रो से ज्यादा सही होगा.
विज्ञापन
बुराड़ी ग्राउंड – नॉर्थ दिल्ली में प्रदर्शन स्थल
बुराड़ी ग्राउंड उत्तर दिल्ली में मौजूद है. यह सेंट्रल दिल्ली से बहुत दूर है, इसलिए यहां पहुंचने के लिए प्रदर्शनकारियों को पहले से ही प्लैनिंग करनी होगी. संसद भवन से दूरी- बुराड़ी ग्राउंड संसद से करीब 23 किलोमीटर दूर है. हालांकि, दूसरे जगहों और रास्ते के हिसाब से दूरी अलग हो सकती है.
मेट्रो से कैसे पहुंचें?
बुराड़ी मैदान तक जाने के लिए पहले उसके सही एंट्री गेट और लोकेशन की जानकारी होनी जरूरी है. बुराड़ी ग्राउंड के नजदीक मजलिस पार्क और बुराड़ी मेट्रो स्टेशन हैं. स्टेशन से आगे बस, ऑटो या ई-रिक्शा लिया जा सकता है.
विज्ञापन
बस, ऑटो और कैब से कैसे जाएं?
उत्तर दिल्ली और आसपास के इलाकों से बस या सड़क मार्ग के जरिए बुराड़ी पहुंचा जा सकता है. दूर के इलाकों से आने वाले लोगों के लिए मेट्रो से पहुंचकर ऑटो या कैब लेना अच्छा ऑप्शन है. प्रदर्शन के दिन निकलने से पहले ट्रैफिक की और रोड की जानकारी होना जरूरी है.
CBD ग्राउंड- पूर्वी दिल्ली में कहां और कैसे पहुंचें?
CBD ग्राउंड पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में, विश्वास नगर एक्सटेंशन और कड़कड़डूमा के पास मौजूद है. इस जगह को भी दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए चुना है. पूर्वी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण ऑप्शन होगा. संसद भवन से दूरी- CBD ग्राउंड की दूरी संसद से करीब 15 किलोमीटर.
विज्ञापन
मेट्रो से कैसे पहुंचें?
CBD ग्राउंड के पास कृष्णा नगर और कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन हैं. कृष्णा नगर स्टेशन पिंक लाइन पर है, जबकि कड़कड़डूमा स्टेशन ब्लू और पिंक लाइन दोनों पर है. ग्राउंड के किस गेट पर एंट्री मिलेगी, इसके अनुसार नजदीकी स्टेशन बदल सकता है. मेट्रो स्टेशन से आगे पैदल या ऑटो के जरिए मैदान तक पहुंचा जा सकता है. बस से जाने वाले लोग भी आसपास के बस स्टॉप तक पहुंचकर वहां से पैदल या ऑटो ले सकते हैं.
बस, ऑटो और कैब से कैसे जाएं?
पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, कड़कड़डूमा और आसपास के इलाकों से बस, ऑटो या कैब के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है. दूसरे जिलों से आने वाले लोगों के लिए मेट्रो के साथ ऑटो का इस्तेमाल भी हो सकता है.
विज्ञापन
तीनों प्रदर्शन स्थलों की एक नजर में जानकारी
प्रदर्शन स्थल
दिल्ली का इलाका
संसद से दूरी
मेट्रो से पहुंचने का ऑप्शन
रामलीला मैदान
सेंट्रल दिल्ली
करीब 6 किमी
दिल्ली गेट या नई दिल्ली
बुराड़ी मैदान
नॉर्थ दिल्ली
करीब 23 किमी
सटीक लोकेशन के अनुसार स्टेशन तय करें
CBD ग्राउंड
पूर्वी दिल्ली
करीब 15 किमी
कृष्णा नगर या कड़कड़डूमा
प्रदर्शन में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
प्रदर्शन की अनुमति जरूर- किसी मैदान को प्रदर्शन स्थल घोषित किए जाने का मतलब यह नहीं है कि वहां किसी भी समय बिना अनुमति प्रदर्शन किया जा सकता है. आयोजकों को दिल्ली पुलिस के लागू नियमों और अनुमति की शर्तों की जानकारी लेनी चाहिए.
मेट्रो और ट्रैफिक देखें- बड़े प्रदर्शनों के दौरान मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं, एंट्री और एग्जिट बंद हो सकते हैं या सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट हो सकता है. जाने से पहले DMRC की आधिकारिक सूचना और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अपडेट देखें.
रास्ता पहले तय करें- सिर्फ मैदान का नाम डालने के बजाय उसका सही पता या आयोजकों की ओर से बताया गया एंट्री गेट मैप में डालें. इससे गलत जगह उतरने या ज्यादा दूरी तय करने की परेशानी कम होगी.
जंतर-मंतर से नए प्रदर्शन स्थलों तक कितना बदला रास्ता?
जंतर-मंतर लंबे समय से दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन, धरने और जनआंदोलनों की प्रमुख जगह रहा है. इसकी लोकेशन के कारण प्रदर्शनकारी संसद और दूसरे प्रमुख सरकारी कार्यालयों के आसपास अपनी मांगों को उठाने के लिए यहां पहुंचते थे. अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में चुने जाने से प्रदर्शनकारियों को अपनी रास्ता पहले से तय करना होगा. इन तीनों जगहों की लोकेशन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में है. रामलीला मैदान सेंट्रल दिल्ली में है, जबकि बुराड़ी नॉर्थ दिल्ली और CBD ग्राउंड पूर्वी दिल्ली में स्थित है. इस बदलाव के बाद प्रदर्शनकारियों के लिए सबसे जरूरी बात होगी कि वे अपने आयोजन स्थल की सही लोकेशन, मेट्रो कनेक्टिविटी, सड़क की स्थिति और पुलिस की अनुमति से जुड़ी शर्तों की जानकारी पहले ही हासिल कर लें. इससे उन्हें प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने में होने वाली परेशानी कम होगी.