'अगर फ्लाइट कैंसिल हुई तो…', सरकार ने एयर लाइंस के लिए जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा क्या फायदा?

लगातार बढ़ते कोहरे का सबसे ज्यादा असर ट्रैफिक पर पड़ रहा है. फिर चाहे वो सड़कें हो या हवाई ट्रैफिक, उड़ानें रद्द हो रही हैं. यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Civil Aviation Ministry Advisory

Credit: Social Media

भारत में बढ़ती ठंड के साथ कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया है, विजिबिलिटी ना के बराबर है. ऐसे में फ्लाइट्स आए दिन कैंसिल हो रही हैं या फिर लेट हो रही हैं. इसी सब को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को सभी एयर लाइंस कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ये साफ किया गया है कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी तरह का खलल पैदा नहीं होना चाहिए. मंत्रालय ने कहा है कि खराब मौसम की वजह से जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाए.

एयर लाइंस को दिए कड़े निर्देश

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयर लाइंस कंपनी को सख्त आदेश दिए हैं कि अगर फ्लाइट में देरी होती है तो वो यात्रियों को खाना उपलब्ध कराएं. मंत्रालय ने कहा कि अगर उड़ान रद्द होती है तो दूसरी उड़ान का इंतजाम किया जाए या फिर पूरे पैसे रिफंड होने चाहिए. एडवाइजरी में ये भी साफ कहा गया है कि समय पर चेक इन करने के बाद पैसेंजर्स को फ्लाइट में चढ़ने से ना रोका जाए और उनकी शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया गया. मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वो एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की टाइमिंग चेक कर लें और घर से थोड़ा पहले निकलें.

एयर इंडिया ने शुरू की ‘फॉगकेयर’ मुहिम

मंगलवार को दिल्ली के इंटरनेशनल एयर पोर्ट पर कोहरे की वजह से विजिबिलिटी इतनी कम थी कि कुल 118 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं. करीब 16 उड़ानों का रूट डायवर्ट किया गया. इसके अलावा करीब 130 उड़ानों में देरी हुई.इसी बीच एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए फॉगकेयर मुहिम की शुरुआत की है, जिसके मुताबिक अगर धुंध की वजह से किसी उड़ान में देरी होती है तो पैसेंजर बिना किसी शुल्क के अपनी ट्रैवल डेट बदल सकता है या अपना पूरा रिफंड वापस ले लकता है. एयर इंडिया ने बताया कि उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए एयर पोर्ट पर अपने कर्मचारी भी तैनात किए हुए हैं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ