Delhi Police News: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गाड़ी चोरों के गैंग का भंडाफोड़ किया है जो बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। पुलिस उनको ट्रैक न कर सके, इसके लिए गैंग का कोई भी मेंबर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। गैंग के सरगना के ऊपर गाड़ी चोरी के 48 मामले दर्ज हैं। गैंग सरगना समेत 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी रवि, महेश, राजू, मोनू, मनीष और विशाल जो आपस में रिश्तेदार हैं। ये पिछले 10 महीनों में लगभग 90-100 कारों की चोरी को अंजाम दे चुके हैं।
गैंग केवल कुछ खास मॉडलों को निशाना बनाते थे, जिनमें हुंडई क्रेटा, टोयोटा फॉर्च्यूनर और मारुति ब्रेजा शामिल हैं। ये महंगी कारें सुबह के समय पार्कों और जिम के पास पार्क की गई होती थीं। गैंग के मेंबर्स कारों की चोरी के लिए वॉकी-टॉकी सेट्स और चीनी स्कैनर जैसे हाई-टेक वाले गैजेट्स का इस्तेमाल करते थे।
पुलिस ने बरामद की 5 लक्जरी कारें
पुलिस ने आरोपियों से 5 लक्जरी कारों को बरामद किया, जिनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, क्रेटा और ब्रेज़ा शामिल हैं। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई कई हाई-टेक टूल भी बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई गाड़ी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अभी भी एक आरोपी, कलू की तलाश कर रही है, जो फरार है। फिलहाल जांच जारी है। पंजाब में चोरी की गई कारों के मुख्य रिसीवरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कोचिंग संस्थान FIITJEE पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, जानिए पूरा क्या है मामला?
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
14 mins agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines