कोचिंग संस्थान FIITJEE पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, जानिए पूरा क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान FIITJEE के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार केंद्र से जुड़े 190 शिकायतों के बाद की गई है।

delhi police

delhi police

Delhi News: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान FIITJEE के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार केंद्र से जुड़े 190 शिकायतों के बाद की गई है। FIITJEE के प्रीत विहार सेंटर को जनवरी 2025 में अचानक बंद कर दिया गया था। पुलिस ने FIITJEE के निदेशक समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

EOW को मिली थी 35 शिकायतें 

EOW को इस साल फरवरी में इस मामले से जुड़ी 35 शिकायतें मिली थीं, जिनकी संख्या अब बढ़कर 190 हो गई है। इन शिकायतों को पहले पूर्वी दिल्ली पुलिस के पास दर्ज कराया गया था, लेकिन बड़ी रकम के लेन-देन और विस्तृत जांच की जरूरत को देखते हुए इन्हें EOW को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

मामले की हो रही है जांच 

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच एक डीसीपी-स्तर के अधिकारी की अगुवाई में की जा रही है। जल्द ही संस्थान के निदेशक और अन्य संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। FIITJEE के खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा और भोपाल में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। फरवरी में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने FIITJEE के संस्थापक दिनेश गोयल से जुड़े 12 बैंक खातों से 11.11 करोड़ रुपये जब्त किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ