---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi News: एशिया के सबसे बड़े WWTP का 88% काम पूरा, अगले महीने होगा चालू, जानें फायदा

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने मंगलवार को यमुना एक्शन प्लान – 3 के अंतर्गत विकसित किए जा रहे ओखला वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ( WWTP) का दौरा किया। उपाध्यक्ष ने दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन का काम इस दौरे के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने मंगलवार को यमुना एक्शन प्लान – 3 के अंतर्गत विकसित किए जा रहे ओखला वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ( WWTP) का दौरा किया। उपाध्यक्ष ने दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण किया।

रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन का काम

इस दौरे के दौरान सोमनाथ भारती ने प्लांट के ट्रीटमेंट एरिया और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। दिल्ली जल बोर्ड इस परियोजना के अंतर्गत ओखला WWTP के 4 फेज को अपग्रेड और रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) कर रहा है। डीजेबी उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बताया कि ओखला WWTP के रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन का काम लगभग पूरा होने वाला है।

---विज्ञापन---

सीवेज का गंदा पानी 10 /10 के मापदंडो के अनुरूप शोधित

सोमनाथ भारती ने ओखला WWTP के 30 जून तक चालू हो जाने का बड़ा ऐलान किया। सोमनाथ भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा – निर्देश में यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए ओखला में एशिया के सबसे बड़े और दुनिया के चौथे सबसे बड़े WWTP का निर्माण किया जा रहा है।ओखला WWTP के जिन 4 फेज का रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन किया जा रहा है उनकी क्षमता रोजाना 564 एमएलडी यानी 56 करोड़, 40 लाख लीटर सीवेज को शोधित करने की है। इस प्लांट में सीवेज का गंदा पानी 10 /10 के मापदंडो के अनुरूप शोधित किया जायेगा। सोमनाथ भारती ने कहा कि इस WWTP के चालू होने से यमुना के प्रदूषण में बहुत बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है और यह यमुना को स्वच्छ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के संकल्प को सच बनाने का सबसे बड़ा सबूत है

564 एमएलडी सीवेज का गंदा पानी शोधित

डीजेबी उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना को स्वच्छ बनाने के वादे को पूरा करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड लगातार अग्रसर है। सोमनाथ भारती ने बताया कि ओखला WWTP का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इस प्लांट का 88 फ़ीसदी काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 30 जून यानी अगले महीने तक ओखला WWTP तैयार हो जाएगा और प्लांट चालू होकर काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि ओखला WWTP में प्रतिदिन 56 करोड़ 40 लाख लीटर यानी 564 एमएलडी सीवेज का गंदा पानी शोधित/ साफ किया जाएगा। ओखला WWTP में सीवरेज के गंदे पानी को यमुना में गिरने से पहले इतना साफ कर दिया जाएगा कि प्लांट के शोधित पानी का इस्तेमाल नहाने में भी किया जा सकेगा।

---विज्ञापन---

यमुना के साथ हमारी आस्था जुड़ी हुई है

उपाध्यक्ष ने कहा कि ओखला WWTP के रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन का काम 19 जून,2019 को शुरू किया गया था। इस परियोजना की कुल लागत 1,161.17 करोड़ रुपए है। ओखला WWTP में दक्षिण दिल्ली, एनडीएमसी क्षेत्र और दिल्ली के एक बड़े हिस्से का सीवेज शोधित किया जायेगा। इस परियोजना से लगभग 40 लाख लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है। सोमनाथ भारती ने कहा कि यमुना के साथ हमारी आस्था जुड़ी हुई है और हम सब चाहते हैं कि दिल्ली के पर्यावरण, सुंदरीकरण और हमारी आस्था के लिए महत्वपूर्ण यमुना जल्द से जल्द स्वच्छ बने। ओखला WWTP एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है।

प्लांट का अनोखा डिज़ाइन, ट्रीटमेंट के लिए UV तकनीक का होगा

सोमनाथ भारती का कहना है कि ओखला WWTP में सीवेज के पानी को साफ करने के लिए दिल्ली में पहली बार किसी WWTP में UV तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक का इस्तेमाल आमतौर से आर.ओ. प्लांट में पानी को पीने योग्य बनाने के लिए किया जाता है। वही ओखला WWTP के डिजाइन में भी बदलाव कर अलग तरह के डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। प्लांट के प्राइमरी सेडीमेंटेशन यूनिट के टैक को गोलाकार की जगह रैक्टेंगल शेप में डिजाइन किया गया है। साथ ही प्लांट के इस हिस्से में लामिला फिल्टर का प्रयोग किया गया है। इस बदलाव की वजह से सीवर के गंदे पानी को ट्रीट करने में लगने वाला समय घटकर आधा रह जाएगा और साथ ही इस यूनिट को काफी कम जगह में तैयार कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

ओखला WWTP में बनेगी आर्टिफिशल झीलें, शोधित पानी होगा रियूज

सोमनाथ भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वच्छ यमुना और पेयजल आपूर्ति में सुधार से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर बेहद गंभीर है और निरंतर बैठक कर इन परियोजनाओं की मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना हर दिल्लीवासी को 24 घंटे पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना भी है। इसके लिए इस प्लांट के ट्रीटेड/ शोधित पानी का दोबारा इस्तेमाल करने के लिए यहां दिल्ली जल बोर्ड आर्टिफिशियल झीलों का निर्माण करेगा। आर्टिफिशियल झीलों में ओखला प्लांट्स का 15 -20 एमजीडी शोधित पानी भरा जाएगा।

First published on: May 02, 2023 07:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola