PTI
Read More
---विज्ञापन---
नयी दिल्ली मार्केट एसोसिएशन ने कनॉट प्लेस के इनर सर्किल को वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया है. एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह के कदम का कोई सवाल ही नहीं उठता. NDMC अध्यक्ष मनोज द्विवेदी की ओर से X पर की गई एक पोस्ट पर एसोसिएशन ने यह प्रतिक्रिया दी. इस पोस्ट में द्विवेदी ने कनॉट प्लेस के इनर सर्किल को निर्धारित घंटों के लिए वाहनों से मुक्त करने के बारे में लोगों की राय मांगी थी. एसोसिएशन ने कहा, ”कनॉट प्लेस के इनर सर्किल को वाहनों से मुक्त करने का सवाल ही नहीं है, क्योंकि बाजार में पैदल आवाजाही के लिए पहले से ही पर्याप्त व्यवस्था है.”
ये भी पढ़ें: BRICS समिट: दिल्ली में 11 सितंबर को सरकारी छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान
एसोसिएशन के एक सदस्य ने कहा कि इससे पहले भी इनर सर्किल को वाहनों से मुक्त करने का प्रयास किया गया था, जो सफल नहीं हुआ. एसोसिएशन ने कहा कि शोरूम के सामने वाहनों की आवाजाही रोकने से कारोबार और बाजार तथा उसकी दुकानों की विशिष्टता प्रभावित हो सकती है. वहीं, नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक पायलट परियोजना के तहत कनॉट प्लेस के 11 सार्वजनिक शौचालयों के संचालन का समय शुक्रवार से बढ़ाकर आधी रात तक करने का फैसला किया है. इसका मकसद इन्हें मेहमानों के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाना है.
एनडीएमसी के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने कहा कि लोग अक्सर देर रात तक कनॉट प्लेस में रुकते हैं, इसलिए सार्वजनिक सुविधाओं के संचालन का समय बढ़ाया जा रहा है. वर्तमान में कनॉट प्लेस के सभी सार्वजनिक शौचालय रात 10 बजे तक खुले रहते हैं. द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को X पर एक पोस्ट में कहा, ”लोग कनॉट प्लेस में देर तक रहना चाहते हैं. इसलिए कल से 11 सार्वजनिक शौचालयों के संचालन का समय बढ़ाकर आधी रात तक किया जा रहा है. आगे चलकर और शौचालयों को भी इसमें शामिल किया जाएगा.” सार्वजनिक शौचालयों के संचालन का समय बढ़ाए जाने संबंधी एनडीएमसी अध्यक्ष के X पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों ने फैसले का स्वागत किया, लेकिन सार्वजनिक सुविधाओं के बेहतर रखरखाव और सुरक्षा की मांग भी की.
ये भी पढ़ें: दिल्ली AIIMS में 12 साल से हार्ट सर्जरी के लिए मिलती रही डेट, इंतजार में 15 साल की बच्ची ने तोड़ा दम; अब जागा प्रशासन
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।