---विज्ञापन---

दिल्ली में इस साल भीषण ठंड पड़ेगी! जानें कब से छाएगा कोहरा? IMD का ताजा अपडेट आया सामने

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में सर्दी नखरे दिखा रही है। नवंबर के महीने में रात को तो ठंड है, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि इस बार सीजन में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी हो रखी है, फिर भी राजधानी में मौसम के हालात समझ से परे हैं।

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में नवंबर के महीने में भी सर्दी नखरे दिखा रही है। रात में ठंड और सुबह गर्मी-पसीना, शायद स्मॉग और भीषण वायु प्रदूषण का असर हो सकता है, लेकिन दिल्ली में अब AC बंद हो गए हैं और पंखे की हवा भी कम करनी पड़ रही है, लेकिन अभी कोहरा छाने के आसार नहीं हैं, क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई है। इस वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 10 दिन तक राजधानी का मौसम शुष्क रहने और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने के आसार जताए हैं, लेकिन वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन ने इस बार दिल्ली में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है, क्योंकि इस बार दिसंबर से फरवरी के बीच ला नीना एक्टिव होगा। इसलिए गर्मी और बारिश की तरह इस साल भीषण सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में आज मौसम के हालात

मीडिया रिपोर्ट के अनुार, दिल्ली में आज 7 नवंबर 2024 की सुबह राजधानी का अधिकतम तापमान 28.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21.05 डिग्री सेल्सियस और 31.73 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 38% नमी है और हवा की गति 38 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:37 बजे उदय हुआ और शाम को 5:31 बजे अस्त होगा। वैसे दिल्ली में आज सुबह गर्मी का असर देखने को मिला। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।

दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30-33°C और 14-18°C के बीच बना हुआ है। बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 -3°C अधिक था। दिन के समय हवाएं चलती रहीं और रात के समय हवाएं शांत रहीं। हवा के साथ मुख्य रूप से स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। इसलिए आज राजधानी में AQI 366 है और 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

15 नवंबर के बाद कोहरा छाएगा

मौसव विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 नवंबर के बाद दिल्ली में घना कोहरा छा सकता है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और गर्म कपड़े पहनने की नौबत आएगी। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छा सकता है और भयंकर ठंड पड़ने के आसार हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अगले 10 दिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में सुबह शाम हल्की-हल्की ठंड लगने लगी है, लेकिन इन राज्यों में अभी मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है, लेकिन अभी बर्फबारी होने की संभावना नहीं है। बर्फबारी हुई तो मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

First published on: Nov 07, 2024 09:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola