Matia Mahal Assembly Election Result : AAP के सामने BJP पस्त, दस हजार वोटों से पीछे दीप्ति इंदौरा

Matia Mahal Assembly Election Result : मटिया महल विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि यहां पर जीत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को ही मिली है।

Matia Mahal
विज्ञापन

Matia Mahal Assembly Election Result : मटिया महल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। भाजपा की उम्मीदवार दीप्ति इंदौरा को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर आप उम्मीदवार ने बड़ी जीत दर्ज की है।

किसके-किसके बीच था मुकाबला?

मटिया महल विधानसभा सीट पर वैसे तो 7 उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला तीन लोगों के बीच था। आप, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। आम आदमी पार्टी ने आले मोहम्मद इकबाल को टिकट दिया जबकि कांग्रेस ने आसिम अहमद खान को और भाजपा ने दीप्ति इंदौरा को टिकट दिया।

विज्ञापन

यहां देखें नतीजे 

पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम  वोटों की संख्या जीत/हार
भाजपा दीप्ति इंदौरा 15396 हार
कांग्रेस आसिम अहमद खान 10295 हार
आप आले मोहम्मद इकबाल 58120 जीत

कौन हैं AAP कैंडीडेट आले मोहम्मद इकबाल?

आले मोहम्मद इकबाल छ: बार विधायक रहे शोएब इकबाल के पुत्र हैं। शोएब इकबाल पांच पार्टियों में रहते हुए छ: बार विधायक रह चुके हैं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव को छोड़कर 1993 से लगातार शोएब इकबाल इस सीट से विधायक चुने जीत रहे हैं। साल 2015 में मिली हार के बाद शोएब ने 2020 में AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गए। साल 2025 में शोएब की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद इकबाल को AAP ने टिकट दिया है।

आसिम अहमद खान

आसिम अहमद खान आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2015 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे। तब आप के टिकट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 26 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। विधायक बनने के बाद केजरीवाल सरकार में उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति और अल्पसंख्यक विभागों समेत कई मंत्रालय मिले थे लेकिन 2015 में रिश्वत मांगने का उनका एक ऑडियो वायरल हुआ तो उन्हें मंत्रालय से बाहर कर दिया। इसके बाद केजरीवाल से नाराज हो गए और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए. इस बार वह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।

दीप्ति इंदौरा

दीप्ति इंदौरा भाजपा की नेत्री हैं। इस बार इनके सिर पर बड़ी जिम्मेदारी है और मटिया महल सीट से एकलौती महिला उम्मीदवार हैं। इस सीट पर पर भाजपा का जनाधार कम है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या दीप्ति इस सीट पर सवालों से चले आ रहे समीकरण को बदल पाएंगी।

विज्ञापन

मतगणना केंद्रों पर CAPF की 38 कंपनियां

दिल्ली में वोटों की गिनती 19 मतगणना केंद्रों पर होगी। सभी मतगणना केंद्रों किले में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, स्ट्रांग रूम सहित मतों की गिनती वाले स्थान की सुरक्षा अर्धसैनिक बल के जवान करेंगे। सभी मतगणना केंद्र पर सीएपीएफ की दो कंपनियां तैनात रहेंगी। दिल्ली में मतगणना केंद्रों पर सीएपीएफ की कुल 38 कंपनियों को लगाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ