Delhi News: दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एनसीआर में गर्मी लगातार जारी है। तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें दिल्ली से मोहम्मद युसूफ की रिपोर्ट।

delhi weather news
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम्बर लगातार जारी है। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। तापमान लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, वातावरण में नमी और तापमान दोनों ही ज्यादा रहेंगे। इसके चलते आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल लोगों को सलाह दी जा रही है कि हीट वेव से बचाव जरूरी है। वहीं, दिल्ली पहुंचे पर्यटकों ने भी बढ़ते पारे के कारण लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में पारा अपने चरम पर है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस हीटवेव से लोग खुद को बचाकर रखें। क्योंकि आने वाले दिनों में उमस के साथ तापमान भी बढ़ा रहेगा। इस बढ़ती गर्मी का असर जीव-जंतुओं पर भी पड़ रहा है। दिल्ली के इंडिया गेट के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है। देश के दूसरे हिस्सों से आए लोगों के मुताबिक, दिल्ली में बहुत गर्मी है। इस गर्मी से काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसलिए टूरिस्ट प्लेस पर जाने से भी बच रहे हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ-साथ एडवाइजरी भी जारी की गई है। लोगों को सलाह दी जाती है कि बिना वजह घर या दफ्तर से बाहर न निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी या लिक्विड लें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। कोशिश करें हल्के और ढीले सूती के कपड़े पहनें और धूप में निकलते वक्त चश्मा, टोपी, छाता, गमछा आदि का इस्तेमाल करें। तापमान ज्यादा है तो खुले में व्यायाम न करें। घर पर बनी लस्सी, छाछ, नींबू पानी आदि ड्रिंक्स का इस्तेमाल करें ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। अगर हीट स्ट्रोक हो जाएं तो ठंडी जगह पर बैठें और धीरे-धीरे करके पानी पिएं। लू लग जाने पर शरीर पर कोल्ड स्पंज करें और धीरे-धीरे पोछें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ