दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल? 2 दिन भयंकर हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें बारिश को लेकर IMD का अपडेट

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली और नोएडा में आज और कल भयंकर लू चलेगी और उमस लोगों को परेशान करेगी। इसके बाद अगले 4 दिन मौसम का मिजाज ठंड रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Delhi NCR Weather Forecast

दिल्ली में 2 दिन भयंकर लू चलने और उमस का यलो अलर्ट रहेगा।

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में लोग भयंकर लू के थपेड़े झेल रहे हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान पिछले कई दिन से 40 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। बीते दिन बुधवार 11 जून को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.3°C और न्यूनतम तापमान 27.2°C रिकॉर्ड हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए राहत भरी भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

हालांकि IMD ने आज और कल के लिए भयंकर हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन कल रात से दिल्ली-NCR का मौसम करवट बदल सकता है। इसके बाद 14 से 17 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव और उमस से अपना बचाव करने की सलाह भी लोगों को दी है।

विज्ञापन

कल से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज 12 जून दिन गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक 43-45 डिग्री के बीच रह सकता है। कल 13 जून दिन शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने मौसम करवट बदलेगा और दिल्ली-NCR में बारिश होने की संभावना है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाओं ने परेशान किया। पालम में भी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं।

विज्ञापन

14 से 17 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, कल रात पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद 14 से 17 जून तक दिल्ली-NCR का मौसम खराब रहेगा। चारों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 14 और 15 जून को ही हवाएं चलने का अलर्ट हैं। 16 और 17 जून को गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ