दिल्ली की जनता से BJP के 6 बड़े वादे, कैसे होंगे पूरे? समझिए पूरा गणित

Delhi BJP Big Promises List impact on Budget: दिल्ली में बीजेपी ने 27 सालों के बाद कमबैक किया है। ऐसे में दिल्ली में विकास की राह बीजेपी के लिए आसान नहीं होगी। दिल्ली की दिक्कतें और बजट की चुनौती बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

Delhi BJP PM Modi - Amit Shah
विज्ञापन

Delhi BJP Big Promises List impact on Budget: बीजेपी ने 27 साल बाद प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में वापसी की है। दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने जनता से कई लोकलुभावन वादे किए। आम आदमी पार्टी (AAP) को मात देने के लिए बीजेपी ने बढ़ चढ़कर एक के बाद एक कई घोषणाएं कर दीं। मगर सवाल ये है कि दिल्ली की जनता से किए गए वादे अब पूरे कैसे होंगे?

BJP के 6 बड़े वादे

1. दिल्ली की सभी महिलाओं को 2,500 रुपए हर महीना दिया जाएगा।

विज्ञापन

2. KG से PG तक सभी जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई फ्री होगी।

3. आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक का इलाज मुफ्त में होगा।

4. दिल्ली में रहने वाले 60 से अधिक उम्र वालों को हर महीने 2500 रुपए और 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को 3000 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे।

विज्ञापन

5. दिल्ली के सभी ऑटो ड्राइवर्स, ई-रिक्शा चालक, गिग वर्कर्स और घरेलू सहायकों को 10 लाख रुपए तक का लाइफ इश्योरेंस मिलेगा।

विज्ञापन

बजट पर पड़ेगा असर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के लोगों को इन 6 योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हर साल 25,000 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट में ही दिल्ली का वित्तीय घाटा बढ़ने का अनुमान लगया गया था। दिल्ली के कुल राजस्व संग्रह (Revenue Colliection) की बात करें तो 2023-24 में यह 53,680 करोड़ था। 2024-25 के वित्त वर्ष में दिल्ली का राजस्व संग्रह 58,750 करोड़ रहने की संभावना है।

विज्ञापन

खाली होगा दिल्ली सरकार का खजाना

1. बीजेपी ने वंचित महिलाओं को 2,500 रुपए महीना देने की गारंटी दी है। इसके लिए आय मानदंड कितना होगा? इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। AAP सरकार ने इसी तरह की योजना का प्रस्ताव दिया था। 38 लाख महिलाएं इस योजना के दायरे में थीं, जिसकी सालाना लागत 11,000 करोड़ आंकी गई थी।

2. बीजेपी ने बुजुर्गों को भी मासिक पेंशन देने का वादा किया है। आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में 24,44,476 लोग 60 साल की आयु से अधिक हैं। चुनावी वादे के मुताबिक अगर इन्हें हर महीने 2,500 रुपए की पेंशन दी जाती है, तो सरकार पर 13,787,972,500 रुपए का खर्चा आने का अनुमान है।

विज्ञापन

3. इन वादों से परे बीजेपी ने दिल्ली में 3 साल के भीतर यमुना की सफाई और लैंडफिल खत्म करने का वादा किया है। दिल्ली सरकार पहले ही यमुना की सफाई पर 8,000 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है।

4. बीजेपी ने दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं के तीसरे चरण का निर्माण पूरा करने और चोथे चरण का विस्तार करने का वादा किया है।

विज्ञापन

5. वायु प्रदूषण भी दिल्ली में एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में बीजेपी की नई सरकार दिल्ली में प्रदूषण कैसे कम करेगी? यह देखना भी दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ